NCRB ने जारी किया भारत मे रेप और महिला उत्पीड़न की ताजा रिपोर्ट , पढ़े कौन राज्य है टॉप पर

देश , 18-09-2021 11:40:37 AM
Anil Tamboli
NCRB ने जारी किया भारत मे रेप और महिला उत्पीड़न की ताजा रिपोर्ट , पढ़े कौन राज्य है टॉप पर
नई दिल्ली 18 सितम्बर 2021 - राजस्थान में साल 2020 में सबसे अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए हैं. इसके बाद लिस्ट में इस मामले में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है. इन दोनों राज्य में बलात्कार जैसे जघंन्य अपराध के मामलों की बात करें तो देश भर के कुल मामलों में करीब 30 प्रतिशत रेप केस सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों में दर्ज किए गए. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ( NCRB ) द्वारा जारी साल 2020 के आंकड़ों से ये जानकारी मिली है.

साल 2020 में देश भर में बलात्कार के कुल 28046 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से अकेले राजस्थान में कुल 5,310 मामले दर्ज हुए. जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद उत्तर प्रदेश में बलात्कार के 2,769 मामले दर्ज हुए. इन दोनों राज्यों के बाद मध्य प्रदेश 2,339 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर और महाराष्ट्र 2,061 मामलों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक 18 वर्ष से कम उम्र की बलात्कार पीड़िताओं की संख्या देश में 2640 रही, जबकि 18 वर्ष से ऊपर की पीड़िताओं की संख्या 25406 रही. वहीं सबसे ज्यादा मामलों वाले राजस्थान में 18 वर्ष से कम उम्र की बलात्कार पीड़िताओं की संख्या देश में 1279 रही, जबकि 18 वर्ष से ऊपर की पीड़िताओं की संख्या 4031 रही. रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में आधे से अधिक बलात्कार के मामलों में अपराधी कथित रूप से पारिवारिक मित्र, पड़ोसी, कर्मचारी या अन्य ज्ञात लोग थे.

सबसे ज्यादा रेप केस वाले 5 राज्य

> राजस्थान- 5310
> उत्तर प्रदेश- 2769
> मध्य प्रदेश- 2339
> महाराष्ट्र- 2061
> असम- 1657

सबसे कम रेप केस वाले 5 राज्य

> सिक्किम- 12 केस
> नागालैंड- 4 केस
> मणिपुर- 32 केस
> मिजोरम- 33 केस
> गोवा और अरुणाचल प्रदेश- 60 केस

केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली में सबसे ज्यादा रेप

> दिल्ली- 997 केस
> जम्मू-कश्मीर- 243 केस
> चंडीगढ़- 60 केस
> पुदुचेरी- 8 केस
> दमन दीव- 4 केस
> लक्षद्वीप- 3 केस
> लद्दाख- 2 केस
> अंडमान-निकोबार- 2 केस

बलात्कार के मामले में पहले स्थान पर काबिज राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध में लगभग 16 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. यहां महिलाओं के खिलाफ दर्ज हुए अपराधों की संख्या 34,535 रही और इस मामले में राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा. महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों में उत्तर प्रदेश 49,385 मामलों के साथ सबसे ऊपर है, वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद पश्चिम बंगाल में 2020 में महिलाओं के खिलाफ दर्ज होने वाले आपराधिक मामलों की संख्या 36,439 रही।

क्राइम रेट के मामले में दिल्ली टॉप 3 राज्यों में
साल 2020 में देश में महिलाओं के खिलाफ कुल 371503 मामले दर्ज किए गए. हालांकि, क्राइम रेट की बात करें तो टॉप तीन राज्यों में राजधानी दिल्ली का नाम भी शामिल है. असम 154.3 फीसदी क्राइम रेट के साथ राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है. दूसरे नंबर पर 112.9 फीसदी क्राइम रेट के साथ ओडिशा और 106.4 फीसदी क्राइम रेट के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है।

NCRBके डाटा के मुताबिक राजस्थान में अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि देखी गई. साल 2018 में, अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ राजस्थान में 4,607 मामले दर्ज हुए, जो 2019 में बढ़कर 6,794 और 2020 में 7,017 हो गए.

महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले वाले 5 राज्य

> उत्तर प्रदेश- 49,385
> पश्चिम बंगाल- 36,439
> राजस्थान- 34,535
> महाराष्ट्र- 31,954
> असम- 26,352

महिलाओं के खिलाफ सबसे कम आपराधिक मामले वाले 5 राज्य

> मणिपुर- 247 केस
> गोवा- 219 केस
> मिजोरम- 172 केस
> सिक्किम- 140 केस
> नागालैंड- 39 केस

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एडीजी क्राइम रवि प्रकाश मेहरदा ने कहा कि आसान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के कारण मामलों की संख्या बढ़ी है. उन्होंने बताया कि रेप बढ़े जरूर हैं लेकिन जांच में के बाद लगभग 42 फीसदी मामले झूठे आरोप वाले पाए जाते हैं या कभी-कभी दोनों पक्ष समझौते पर पहुंच जाते हैं।

सोर्स - TV9 भारतवर्ष
NCRB ने जारी किया भारत मे रेप और महिला उत्पीड़न की ताजा रिपोर्ट , पढ़े कौन राज्य है टॉप पर

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH