चार संविदा कर्मी गिरफ्तार , पाकिस्तानी एजेंटों को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चार संविदा कर्मी गिरफ्तार , पाकिस्तानी एजेंटों को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप
बालासोर 15 सितम्बर 2021 - ओडिशा के बालासोर में स्थित डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गाइजेशन इंटिग्रेटेड टेस्ट में कार्यरत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी कर्मचारी यहां संविदा पर तैनात थे। 

आरोप है कि यह सभी संवेदनशील जानकारियां संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंटों को दिया करते थे। ईस्टर्न रेंज के इंस्पेक्टर जनरल, हिमांशु कुमार लाल ने बताया कि इन सभी को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस की तरफ इनपुट दी गई थि कि कुछ लोग गलत तरीके से सूचनाएं लीक करने में शामिल हैं। इनपुट मिली थी कि यह लोग यह सूचनाएं विदेशी एजेंट्स को दे रहे हैं और आशंका जताई गई थी कि यह विदेशी एजेंट पाकिस्तानी हैं। यह भी बताया गया था कि यह सभी आईएसडी फोन नंबर्स के जरिए बातचीत करते थे। 

चार डीएसपी और कई इंस्पेक्टर-रैंक के अफसरों की एक टीम बनाई गई थी। जिसके बाद चांदीपुर में छापेमारी कर संविदा पर कार्यरत इन कर्मचारियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि इन सभी पर खुफिया जानकारियां विदेशी एजेंटों को देने का आरोप है। इन सभी के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। चांदीपुर पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज किया गया है। डीआरडीओ के अधिकारियों से जब संपर्क किया गया तब उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

आपको याद दिला दें कि साल 2014 में बालासोर में एक फोटोग्राफर को पकड़ा गया था। इस फोटोग्राफर का नाम ईश्वर बहेरा था। बहेरा भी संविदा पर कार्यरत था और उसपर भी जरुरी सूचनाएं लीक करने का आरोप था। बाद में एक अदालत ने इस मामले में दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH