पत्नी का अवैध संबंध बना पति की हत्या की वजह , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर दी खौफनाक मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी का अवैध संबंध बना पति की हत्या की वजह , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर दी खौफनाक मौत
बेंगलुरु 15 सितम्बर 2021 - कर्नाटक के तुमकुर जिले के बाडिहाली क्षेत्र में अपराध का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। यही नहीं पत्नी के प्रेमी ने शख्स के सिर पर बड़ा पत्थर गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना रविवार की है।

मृतक की पहचान नारायणप्पा (52) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत था। वहीं मजदूरी करने वाली उनकी पत्नी अन्नपूर्णा (36) का कथित तौर पर रामकृष्ण (35) नाम के एक पेंटर के साथ अफेयर चल रहा था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार नारायणप्पा और अन्नपूर्णा में अक्सर रामकृष्ण के साथ उसके अफेयर लेकर झगड़ा भी होता था। ऐसा ही एक विवाद रविवार को दंपति के बीच छिड़ गया। बहस के दौरान अन्नपूर्णा ने गुस्से में आकर नारायणप्पा पर वह पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिसे उसने लकड़ी जलाने के लिए एक बोतल में रखा था। 

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान रामकृष्ण भी मौके पर मौजूद था। आग की लपटों से बुरी तरह घिरने के बाद नारायणप्पा घर से बाहर निकल भागा। आग बुझाने के लिए वह पास के नाले में गिर गया। वह जब नाले से बाहर आने का प्रयास कर रहा था, तभी रामकृष्ण ने उनके सिर पर एक बड़ा पत्थर गिरा दिया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तत्काल मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने अन्नपूर्णा और रामकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस वक्त हुई जब दंपति की तीन नाबालिग बेटियां घर में ही मौजूद थीं। 14 साल की सबसे बड़ी बेटी ने अपने पिता की हत्या होते हुए देखी जबकि दो अन्य बेटियां बेटियां कमरे में थीं। इन दोनों बेटियों की उम्र 12 साल है और वे जुड़वां हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH