सक्ती - जिला प्रशासन ने भोन्दी सेठ का श्री शिव राईस मिल नवापारा कला को किया ब्लैक लिस्टेड

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती - जिला प्रशासन ने भोन्दी सेठ का श्री शिव राईस मिल नवापारा कला को किया ब्लैक लिस्टेड
जांजगीर चांपा 13 सितंबर 2021 - मिलिंग क्षमता के अनुरूप अनुमति नहीं लेने, अनुबंध नहीं करने और कस्टम मिलिंग का काम बंद करने और शासकीय आदेश की अवहेलना पर नवापारा कला (सक्ती) की शिव राइस मिल को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में एक वर्ष के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार  02 सितंबर को खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा फर्म मेसर्स श्री शिव राईस मिल (पंजीयन क्रमांक MA541646) नवापाराकला सक्ती की जांच राईस मिल के प्रोपराईटर की उपस्थिति में की गई। 

खाद्य निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार जांच के समय मौके पर फर्म के प्रोपराईटर द्वारा धान एवं चावल का स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया।   राईस मिल परिसर में धान एवं चावल का स्टॉक उपलब्ध नहीं था। शिव राईस मिल नवापाराकला सक्ती की अरवा राईस मिल क्षमता 4 मिट्रिक टन की है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जांच दिवस तक राईस मिलर द्वारा धान की कस्टम मिलिंग हेतु कुल 64,000 क्विंटल धान की अनुमति ली गई है। 

जिसके विरुद्ध उनके द्वारा 47,300 क्विंटल धान की कस्टम मिलिंग की गई है। राईस मिलर द्वारा  21 जनवरी 2021 को डीओ के द्वारा अंतिम धान का उठाव कर  17 मई 2021 को  चावल जमा किया गया है। राईस मिल क्षमता अनुसार कम से कम 06 माह के धान की कस्टम मिलिंग करने हेतु उन्हें 96,000 क्विंटल धान की कस्टम मिलिंग इस सत्र में करना है। 

इस प्रकार राईस मिलर द्वारा जनवरी 2021 के उपरांत अपनी मिलिंग क्षमता के अनुरूप अनुमति एवं अनुबंध प्राप्त नहीं किया गया तथा धान की कस्टम मिलिंग का कार्य बंद कर दिया गया जबकि उक्त अवधि में भारतीय खाद्य निगम की अरवा फोर्टी फाईड कस्टम मिलिंग हेतु जिले को 3,84,5,80.00 क्विंटल धान का आवंटन / लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। जांच समय यह भी स्पष्ट हुआ कि राईस मिलर द्वारा विगत 02 माह से राईस मिल बंद है।

इस प्रकार राईस मिलर द्वारा अपनी राईस मिल को बंद कर क्षमतानुरूप कार्य न कर शासकीय आदेश /निर्देशों का उल्लंघन कर शासकीय धान की कस्टम मिलिंग में व्यवधान उत्पन्न करने तथा शासन से जारी निर्देश / शर्ते एवं निर्बंधन अनुसार कार्य नहीं करने के कारण फर्म मेसर्स शिव राईस मिल पंजीयन क्रमांक MA541646 नवापाराकला सक्ती आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में एक वर्ष के लिए शासकीय धान की कस्टम मिलिंग के कार्य से प्रतिबंधित करते हुए राईस मिल को काली सूची में रखा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH