महिला को ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप , महिला के 8 रिश्तेदारों ने दिया वारदात को अंजाम , पीड़िता से रुपये भी ऐंठे

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला को ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप , महिला के 8 रिश्तेदारों ने दिया वारदात को अंजाम , पीड़िता से रुपये भी ऐंठे
हिसार 13 सितम्बर 2021 - हरियाणा के हिसार में एक महिला ने ससुराल के 8 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. साथ ही उसने आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर वायरल करने और मारपीट करने की भी शिकायत की है. मामले में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले राजस्थान के एक गांव में हुई थी. लेकिन उसके पति की पहले ही तीन शादियां हो चुकी थीं. उसके पति की आयु 50 वर्ष के करीब है. उसका आरोपी पति अपनी पहले की पत्नियों को छोड़ चुका है।

पीड़िता ने अपने पति पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. शादी के बाद उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था. उससे मारपीट की जाती थी।

एक दिन उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया. पीड़िता ने बताया कि उस रात वह गली में रही. पीड़िता का आरोप है कि उस रात को उसके मामा ससुर और उनके बेटे समेत 8 लोगों ने गली में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद अश्लील फोटो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार गैंगरेप किया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह अपने घर चली गई. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने कंप्यूटर से उसकी आपत्तिजनक फोटो निकालकर इंटरनेट पर वायरल कर दी. पीड़िता ने बताया की उसने यह बात अपने पति को बताई. लेकिन उसके पति ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया. ऐसे में 8 आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट पर डालने का डर दिखा- दिखा कर ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उससे दो बार में नौ हजार रुपये भी ऐंठ लिये हैं. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH