स्विमिंग पूल में महिला आरक्षक के साथ नहाने वाला DSP गिरफ्तार , मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्विमिंग पूल में महिला आरक्षक के साथ नहाने वाला DSP गिरफ्तार , मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू
उदयपुर 10 सितम्बर 2021 - राजस्थान एसओजी की चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने वाली टीम ने ब्यावर के सस्पेंड डिप्टी एसपी हीरालाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया है. बीते गुरुवार को उदयपुर से डीएसपी को जयपुर एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है. महिला कॉन्स्टेबल के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद ब्यावर डीएसपी हीरालाल सैनी सुर्खियों में आए थे. गुरुवार को ही डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया, उसके बाद डीएसपी के उदयपुर में होने की जानकारी पर एसओजी की टीम द्वारा उदयपुर के अनंता रिसोर्ट से उन्हें गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एसओजी की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. हीरालाल सैनी को गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले प्रारंभिक पूछताछ के लिए उदयपुर के अंबामाता थाने में लाया गया था. अंबामाता थाने में लाने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए एसओजी की टीम डीएसपी को लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई. गृह विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी को जांच देने का निर्णय लिया था. वायरल वीडियो में एक 6 वर्षीय बच्चा भी नजर आ रहा था, ऐसे में इस पूरे मामले की जांच एसओजी की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी टीम द्वारा की जा रही थी और डीएसपी को भी इसी टीम द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी मिल रही है. बता दें कि इससे पहले भी डीएसपी हीरालाल का एक वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है।

स्वीमिंग पूल में अश्लील हरकत का वीडियो डीएसपी हीरालाल सैनी का एक वीडियो वायरल हुआ, इस वीडियो में एक महिला कॉन्स्टेबल और 6 वर्षीय बच्चा नजर आ रहा था. स्वीमिंग पूल में बनाए गए इस वीडियो के आपत्तिजनक होने के चलते मुख्यालय द्वारा डीएसपी और महिला कॉन्स्टेबल को तुरंत निलंबित कर दिया गया. इसके अलावा महिला कॉन्स्टेबल के पति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट को भी गंभीरता से नहीं लेने पर थानाधिकारी पर भी कार्रवाई की गई थी. अब मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है. डीएसपी की गिरफ्तारी को एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस केस में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है. पूछताछ का सिलसिला जारी है.

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH