तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत , मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत , मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक
चित्तौड़गढ़ 06 सितम्बर 2021 - राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में रविवार को तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे को हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की. गहलोत ने ट्विटर पर कहा, ‘‘चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ क्षेत्र में स्थित तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मृत्यु बेहद हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस अत्यंत कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।

थानाधिकारी हरेन्द्र सौदा ने बताया कि मंगलवाड़ क्षेत्र में रविवार को एक तालाब में आठ से 12 वर्ष की उम्र के छह बच्चे नहाने गये थे. उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान अचानक पांव फिसलने से वे गहरे पानी चले गये जिससे पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक बच्चा बाहर आने में सफल हो गया।

उन्होंने बताया कि बच्चों को बचाने के लिये कुछ ग्रामीण तालाब में कूदे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पांच बच्चों को अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे आठ बच्चे तालाब में नहाने उतरे थे. इस दौरान पांच बच्चे पानी में उतरे, जबकि 3 पानी के बाहर ही रहे. वह भी पानी में कूदने ही जा रहे थे, लेकिन उन्होंने देखा कि तालाब में नहाने गए बच्चे ही अभी बाहर नहीं आए हैं. जिसके बाद वह तीनों पानी में नहीं कूदे और जाकर गांव में लोगों को खबर दी।

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ क्षेत्र में तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद एवं हृदयविदारक है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH