जांजगीर चाम्पा जिले में शर्मनाक वारदात , युवती का रेप करने के बाद पत्थर के कुचल कर हत्या

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में शर्मनाक वारदात , युवती का रेप करने के बाद पत्थर के कुचल कर हत्या
जांजगीर चाम्पा 02 सितम्बर 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30 अगस्त 2021 के रात्रि 8.00 बजे मृतिका खाना खायी और सो गयी फिर अगले दिन दिनांक 31 अगस्त 2021 के सुबह 6.00 बजे मृतिका घर पर नहीं थी जिसका आस पास पता तलाश करने पर घर से लगे खेत पर मृतिका का दोनों चप्पलआरोपी गुलेश अंचल के नीले रंग के चप्पल के साथ मिला तथा घर के तार वाले बाउंड्री के बाहर मृतिका का गमछा झाड़ियों पर मिला तथा घर के आगे नहर पर मृतिका का पूरा कपड़ा मिला तथा आगे खेत पर धान के पौधो पर घसीटने का निशान दिखाई दिया वही खेत पर बड़े लकड़ी के गोले के पास नग्न अवस्था में मृतिका का शव पड़ा हुआ मिला जिसके सिर पर व दाहिने हाथ पर गंभीर चोंट था।

प्रार्थी तथा इसके परिवार वालों द्वारा इसके पड़ोस में रहने वाले गुलेश अंचल पर हत्या कर लाश को खेत में फेंका जाना बताया गया तथा घटना दिनांक से आरोपी गुलेश फरार होना बताया गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.एन.मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा द्वारा लगातार प्रकरण में नजर रखते हुए दिशा निर्देश दिये जाने पर तथा SDOP बी.एस.खुण्टिया के मार्गदर्शन में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में आरोपी के लोकेशन वाले स्थान पर दो दिनों तक खोजबीन करने पर आरोपी गुलेश अंचल को जैजेपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी गुलेश अंचल से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतिका का बलात्कार कर मृतिका के सिर को पत्थर से कुचल कर व दाहिने हाथ के कलाई को ब्लेड से काट कर हत्याकर शव को लकड़ी के बड़ें गोले के टुकड़े के आड़ में छुपाना बताया गया तथा आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाईल प्राप्त किया गया आरोपी को दिनांक 02 सितम्बर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना जैजेपुर से निरीक्षक विवेक पाण्डे , उप निरीक्षक सनत मात्रे , घनश्याम टण्डन , शिव नारायण चंद्रा , कृष्ण कुमार राठौर , चौकी फगुरम से उप निरीक्षक कामिल हक , सहा.उप निरीक्षक . बी.के. भगत , प्रधान आरक्षक फलेन्द्र मनहर , योगेश राठौर , बृजपाल बर्मन योगेश साहू , परमेश्वर मिरी , पदुम कश्यप , मिठ्ठू बर्मन , संतोष सिदार , रामकुमार जगत सायबर सेल जांजगीर से चिरंजीव कुमार का सरहनीय योगदान रहा । 
जांजगीर चाम्पा जिले में शर्मनाक वारदात , युवती का रेप करने के बाद पत्थर के कुचल कर हत्या

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH