पुलिस जिसे समझ रही थी पीड़िता वो निकली एक ऐसे गिरोह का सरगना जिसे जान कर पुलिस के भी उड़ गए होश , पढ़े दिलचस्प स्टोरी

देश , 01-09-2021 2:28:46 AM
Anil Tamboli
पुलिस जिसे समझ रही थी पीड़िता वो निकली एक ऐसे गिरोह का सरगना जिसे जान कर पुलिस के भी उड़ गए होश , पढ़े दिलचस्प स्टोरी
चित्तौड़गढ़ 31 अगस्त 2021 - राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां मासूम सी नजर आने वाली लड़की फर्जी शादी कराने वाले गैंग की सरगना निकली. इस बात की जानकारी तब लगी, जब उसकी मां ने उसे पीड़ित समझ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस द्वारा की गई जांच-पड़ताल में पता चला कि यह लड़की पीड़िता नहीं महिलाओं के गिरोह की सरगना है. जोकि मोटी रकम ऐंठने के लिए कई फर्जी शादियां कर चुकी है. पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, ये मामला चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र का है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फर्जी शादी कर रुपए ऐंठने का मामला सामने आया. इस मामले में अब पुलिस ने 3 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला जोकि मोटी रकम ऐंठने के लिए अब तक कई शादियां कर चुकी है और मौका पाकर दूल्हे को छोड़ भाग जाती थी. इसके बाद फिर अपने गिरोह के साथ अगले शिकार की तलाश में जुट जाती थी।

इस मामले में जब आरोपी युवती की मां वाराणसी की रहने वाली मुन्नीदेवी को जानकारी हुई कि उनकी बेटी किन्हीं दो महिलाओं के साथ कहीं चली गई हैं. इस बार कई दिनों तक घर वापस नहीं लौटी. इस पर उसने लौटने पर 20 अगस्त को बेटी नेहा से पूछा, तो नेहा ने अपनी मां को बताया कि वह सीमा शेख के साथ चित्तौडगढ़ घूमने गई थी. इस पर सीमा शेख उसकी सहेली सपना खटीक और साबिर खान ने नेहा कश्यप का फर्जी आधार कार्ड बनाकर मध्य प्रदेश के रहने वाले जयराम को पैसे लेकर बेच दिया. इस बीच मुन्नी देवी ने बेटी की इस शिकायत को पुलिस में दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की.पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि पीड़ित महिला की बेटी नेहा ने जिनके खिलाफ जानकारी दी थी, वे ही गिरोह के सदस्य हैं, खुद आरोपी नेहा इस गिरोह की सरगना थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरोह ने नेहा की फर्जी शादी जयराम मालवीय को झांसे में लेकर निंबाहेड़ा कोर्ट में शादी करा दी. इसके बदले में जयराम से 1 लाख रुपए लिए गए. वहीं, आरोपी नेहा लगभग 1 महींने बाद जब आरोपी नेहा दूल्हे को छोड़कर भाग गई तो पति ने आरोपी महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी सीमा शेख, नेहा और लक्ष्मी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिन्हें ज्यूडिशियल कस्टड़ी में भेजा गया है. फिलहाल पुलिस पकड़ी गई पकड़ी गई तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है. ये जानकारी लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरोह ने आरोपी नेहा की कितनी बार फर्जी शादियां कराई हैं. वहीं, नीमच का रहने वाला साबिर खान पुलिस की पकड़ से फरार है. इस मामले में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले की तलाश कर उसकी भूमिका की भी जांच-पड़ताल की जाएगी।

ताज़ा समाचार

प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - गांव में झाड़ फूंक करने वाले बैगा की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में झाड़ फूंक करने वाले बैगा की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
पड़ोसी के साथ माँ ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज पड़ोसी ने महिला के बेटे को..
पड़ोसी के साथ माँ ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज पड़ोसी ने महिला के बेटे को..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट महिला को गोपाल गोयल ने बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट महिला को गोपाल गोयल ने बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इन 145 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, सेलरी 20000 प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 145 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, सेलरी 20000 प्रतिमाह
राज्य के परिवहन मंत्री पराई महिला के साथ मना रहे थे रंगरेलियां, अचानक आ गई पत्नी, फिर हुआ यह..
राज्य के परिवहन मंत्री पराई महिला के साथ मना रहे थे रंगरेलियां, अचानक आ गई पत्नी, फिर हुआ यह..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH