कोरोना महामारी से लड़ाई की दिशा में आज भारत को बड़ी कामयाबी मिली , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वयं ट्वीट करके दी बधाई , पढ़े पूरी खबर

देश , 28-08-2021 1:08:53 PM
Anil Tamboli
कोरोना महामारी से लड़ाई की दिशा में आज भारत को बड़ी कामयाबी मिली , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वयं ट्वीट करके दी बधाई , पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 28 अगस्त 2021 - कोरोना महामारी से लड़ाई की दिशा में आज देश को बड़ी कामयाबी मिली है। आज देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर नया कीर्तिमान बना है। एक ही दिन में एक करोड़ से अधिक डोज दी गई। एक करोड़ का भी आंकड़ा पार हो गया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वयं ट्वीट करके बधाई दी। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी खुशी जताई है। उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा करीब 28.62 लाख और कर्नाटक ने 10 लाख से ज्यादा डोज लगाई हैं। अभी तक किसी भी देश ने एक दिन में इतने टीके नहीं लगाए हैं। इस साल दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत ने एक ही दिन में #COVID19 वैक्सीन की 01 करोड़ से अधिक खुराक देने का मील का पत्थर पार किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आज टीकाकरण की संख्या रिकॉर्ड करें! 01 करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीकाकरण कराने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।"

टीकाकरण अभियान को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए बनाए गए प्लेटफार्म को-विन के शुक्रवार रात 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने कोरोना रोधी वैक्सीन की एक करोड़ 64 हजार से ज्यादा डोज लगाई हैं। देश में 63,342 केंद्रों पर ये टीके लगाए गए, जिनमें 59,763 सरकारी और 3,579 निजी क्षेत्र के टीका केंद्र शामिल हैं। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा डोज (92.39 लाख) लगाने का रिकार्ड भी भारत के पास ही था, जो उसने 16 अगस्त को हासिल किया था। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 62.17 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 48.08 करोड़ पहली और 14.08 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।

को-विन के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 28.62 लाख डोज लगाई। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने तीन अगस्त को करीब 29 लाख डोज लगाई थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह बताया था कि केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 59.86 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई हैं। इनमें से अभी इनके पास 4.05 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। इसके अलावा 17.64 लाख और डोज जल्द ही इन्हें मुहैया करा दी जाएंगी।

यूपी में शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण महाभियान में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। यहां 28.62 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। यह एक दिन में लगाए गए टीके की दूसरी बड़ी संख्या है। इससे पहले तीन अगस्त को सर्वाधिक 29.52 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। अब तक कुल 6.95 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें 5.85 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1.09 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। प्रदेश में टीकाकरण महाभियान के लिए 12,012 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। बिना पंजीकरण के भी लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई थी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा.अजय घई ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को कठिनाई न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। टीका लगवाने के लिए अब लोग काफी जोश दिखा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH