जांजगीर चाम्पा जिले में दो सगी बहनों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस 05 संदेहियों से कर रही है पूछताछ

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में दो सगी बहनों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस 05 संदेहियों से कर रही है पूछताछ
जांजगीर चाम्पा 27 अगस्त 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत सेमरा गाँव मे दो सगी बहनों की हत्या से सनसनी फैल गई दोनों के सगी बहनों के शव को शुक्रवार की सुबह खेत से बरामद किया गया हैं। 

जानकारी के मुताबिक दोनो सगी बहने गुरुवार को खेत में काम करने के लिए गई थीं लेकिन देर रात तक जब वापस नही लौटी तब परिजनों ने गाँव मे काफी तलाश किया लेकिन दोनों का कही पता नही चला जिसके बाद शुक्रवार की सुबह परिजनों ने नवागढ़ थाने जा कर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने खेत से दोनों का शव बरामद कर लिया है।

दोनो बहनों की हत्या के पीछे  आशंका जताई जा रही है कि मायके में चल रहे संपत्ति विवाद के चलते दोनों की हत्या की गई होगी फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

SDOP दिनेश्वरी नंद ने बताया की तेंदुआ निवासी संतोषी बाई कश्यप (45) और आपी बाई कश्यप (40) सगी बहने थीं। दोनों रोज की तरह गुरुवार को भी सेमरा गांव के दादर स्थित खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसके बाद नहीं लौटीं। इसके बाद से ही परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह जब वे खेत में देखने गए तो वहां दोनों बहनों के थोड़ी दूरी पर शव पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस को दोनों के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया दोनों की दम घुटने से मौत होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि खेत में काम करने के दौरान पीछे से पकड़ कर उनके सिर पानी में डुबो दिए गए। पानी में दम घुटने से ही उनकी मौत हो गई। हत्यारे ने दोनों को संभालने का भी मौका नहीं दिया। इसके चलते कहीं भी संघर्ष के निशान नहीं हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया की दोनों ही बहनों की शादी राधेश्याम कश्यप से हुई थी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन संतोषी बाई से कोई संतान नहीं होने के चलते राधेश्याम ने 5 साल छोटी बहन आपी बाई से भी शादी कर ली थी। 

अभी तक कि जांच में पता चला है कि दोनों बहनों के मायके में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उस संपत्ति में दोनों बहने भी हिस्सेदारी मांग रही थीं। इसी विवाद के चलते दोनों महिलाओं के भाइयों पर हत्या का संदेह है , फिलहाल पुलिस ने 05 संदेहियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

SDOP दिनेश्वरी नंद के मुताबिक दोनो बहनों के हत्यारे इन्ही 05 संदेहियो में से है जिसका खुलासा जल्द कर लिया जाएगा।
जांजगीर चाम्पा जिले में दो सगी बहनों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस 05 संदेहियों से कर रही है पूछताछ

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH