टी एस सिंहदेव होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री ? दिल्ली में होने जा रही आज की मीटिंग छत्तीसगढ़ के लिए निर्णायक

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
टी एस सिंहदेव होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री ? दिल्ली में होने जा रही आज की मीटिंग छत्तीसगढ़ के लिए निर्णायक
नई दिल्ली 27 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में काफी लंबे वक्त से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाने की मांग उठ रही है, इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भूपेश बघेल और टीएस. सिंह देव की मुलाकात होनी है. माना जा रहा है कि ये मुलाकात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के भविष्य को देखते हुए निर्णायक हो सकती है.  सूत्रों से मिली  जानकारी अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये इच्छा जताई है कि भूपेश बघेल को राज्य में अब कमान टीएस सिंह देव के हाथ में सौंप देनी चाहिए।

यह सब कुछ बिना किसी विवाद के होना चाहिए.  ऐसे में इस पर शुक्रवार की बैठक में क्या फैसला होता है, इस पर हर किसी की नज़र है. पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वह राज्य में सत्ता का ट्रांसफर बिना किसी दिक्कत के करवाएं. हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से इस मसले पर कोई पुष्टि नहीं की गई है और नेताओं को चुप्पी साधने की नसीहत दी गई है।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को हटाकर जब कांग्रेस की सरकार बनी, तब पार्टी ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में चुना. लेकिन, ये भी साफ हुआ कि भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल के लिए बांटा जाएगा।

बीते दिनों राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के बाद भूपेश बघेल की बॉडी लैंग्वेज में साफ बदलाव देखा जा रहा है. हालांकि, वह भी पूरी तरह से हार मानने को तैयार नहीं हैं।

बदलाव की आहट के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति तेजी से बदल रही है. भूपेश बघेल कैंप के करीब 15 विधायकों ने बीती रात को प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात की. देर रात को हुई इस मीटिंग में विधायकों ने नेतृत्व में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर चेताया है।

खास बात ये भी है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने विदेश दौरे से वापस लौट चुकी हैं. इस बीच बड़े फैसले के बीच उनपर भी निगाहें हैं. शुक्रवार को भूपेश बघेल जब दिल्ली आ रहे हैं, तब उनके साथ कई विधायकों, मंत्रियों का समर्थन भी है।

भूपेश बघेल के समर्थकों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जो केंद्रीय आलाकमान के लिए एक संदेश हो सकता है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने साल 2018 में भाजपा को करारी मात दी थी, कांग्रेस के पास इस वक्त राज्य में कुल 70 विधायक हैं. इसके बावजूद पार्टी अपने ही संकट से जूझ रही है।

सोर्स - नया भारत

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH