स्वास्थ्य सचिव ने दी चेतावनी , अभी कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है , त्यौहारों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत

देश , 27-08-2021 5:46:46 AM
Anil Tamboli
स्वास्थ्य सचिव ने दी चेतावनी , अभी कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है , त्यौहारों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत
नई दिल्ली 26 अगस्त 2021 - देश के तमाम राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो गई है और लोगों में कोरोना को लेकर थोड़ी निश्चिंतता दिखने लगी है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस बारे में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। इसलिए लोगों को खास तौर पर त्योहारों के समय ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।स्वास्थ्य सचिव ने साफ शब्दों में कहा कि हर त्योहार में केस बढ़ जाते हैं। सितम्बर और अक्टूबर में त्योहार हैं. ऐसे में हमें सतर्क रहना है। आज भी 46,164 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 58% केस केरल से है। 41 जिले ऐसे है जहां से 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि त्योहारों की नजदीकी देखते हुए कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही केरल समेत पूरे देश में वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 80 लाख से ज्यादा खुराकें दी गई हैं। आज भी अब तक वैक्सीन के 47 लाख डोज दिये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि एक्टिव केस की संख्या लगतार घट रही है। देश में कोरोना से रिकवरी रेट 97 फीसद से ज्यादा है। केवल 01 राज्य केरल में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। 04 राज्य ऐसे हैं जहां 10 हज़ार से 1 लाख एक्टिव केस हैं, जबकि 31 राज्यों में 10 हज़ार से कम केस हैं।

केरल में कुल एक्टिव केस का 51.9%, महाराष्ट्र में 16.01%, कर्नाटक में 5.8% और तमिलनाडु में 5.5% है। सिर्फ 41 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH