शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने 05 शिक्षिकाओं ने जहर खा कर किया खुदकुशी करने का प्रयास , सभी पाँचो शिक्षिकाओं का हॉस्पिटल में ईलाज जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने 05 शिक्षिकाओं ने जहर खा कर किया खुदकुशी करने का प्रयास , सभी पाँचो शिक्षिकाओं का हॉस्पिटल में ईलाज जारी
कोलकाता 24 अगस्त 2021 - पश्चिम बंगाल में तबादले के विरोध में पांच शिक्षिकाओं ने राज्य के शिक्षा विभाग के कार्यालय बिकास भवन के सामने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. शिक्षकों के संगठन एकमंच के बैनर तले ये शिक्षिकाएं मंगलवार दोपहर को तबादले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. इसे लेकर पुलिस के साथ इनकी हाथापाई भी हुई. जहर खाकर आत्महत्या करने वाली शिक्षिकाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आरोप है कि एसएसके और एमएसके के पांच शिक्षकों का अनैतिक तरीके से तबादला कर दिया गया है. तबादले की अस्पष्टता की मांग को लेकर शिक्षकों ने एकमंच बैनर के तले सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उसके बाद पांच शिक्षिकाओं ने सार्वजनिक रूप से जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक जिले से दूर के जिले में शिक्षकों को स्थानांतरित करने का कोई कारण नहीं है. फिर भी सरकार ऐसा कर रही है।

कथित तौर पर मुर्शिदाबाद के भगवानगोला की शिक्षिका फाजिला का तबादला दक्षिण दिनाजपुर कर दिया गया है. मुर्शिदाबाद से एक और शिक्षक का तबादला जलपाईगुड़ी कर दिया गया है. ज्योत्सना टुडू नाम की शिक्षिका का तबादला मेदिनीपुर से जलपाईगुड़ी कर दिया गया है. शिखा दास का तबादला पूर्वी मिदनापुर से दक्षिण दिनाजपुर कर दिया गया है. पुतुल मंडल नाम के शिक्षक को दक्षिण 24 परगना से कूचाबिहार स्थानांतरित किया गया है. शिक्षकों का कहना है कि पेशेवर शिक्षकों का यह तबादला अनैतिक है. दूसरी ओर, बीजेपी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने पूरी घटना की कड़ी निंदा की है।

आंदोलनकारी शिक्षकों का दावा है कि यह इस तरह नहीं चल सकता. शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें. एक शिक्षक के शब्दों में, “हमें न्यूनतम वेतन दिया जाता है, लेकिन वह कहते हैं कि घर से काम पर इतनी दूर जाना होगा. हमारे लिए एक जिले से दूसरे जिले में काम करना कैसे संभव है वे शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु से मिलने बिकास भवन गए थे. आरोप है कि पुलिस की बाधा के कारण स्थिति इतनी जटिल हो गई. उसके बाद शिक्षक हाथ में जहर की बोतल लेकर बिकास भवन के गेट में दाखिल हुए. जहर खाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की. पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हाथापाई हो गई. आरोप यह भी है कि शिक्षकों को सड़क पर घसीटा गया. इस दौरान जहर खाने से बीमार हुई शिक्षिकाओं को बिधाननगर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH