जमानत पर बाहर निकलते ही रेप के आरोपी को पीड़िता के पिता ने मौत के घाट उतारा , मारे बिना बाल न कटाने की खाई थी कसम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जमानत पर बाहर निकलते ही रेप के आरोपी को पीड़िता के पिता ने मौत के घाट उतारा , मारे बिना बाल न कटाने की खाई थी कसम
राजकोट 23 अगस्त 2021 - गुजरात में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक रेप पीड़िता के पिता ने मामले में आरोपी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि उसने कसम खाई थी कि जब तक वह रेपिस्ट को जान से मार नहीं डालेगा बाल नहीं कटाएगा। मामला राजकोट के संत कबीर रोड का है। पुलिस ने पीड़िता के पिता और मदद करने के आरोप में उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक अक्टूबर 2020 में विजय मेर नाम का युवक एक अवस्यक लड़की के साथ भाग गया था। तब लड़की के पिता ने विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कुछ दिनों तक लड़की का पता नहीं चला तो उसके पिता ने हाई कोर्ट की शरण ली। 

इसके बाद पुलिस ने लड़की का पता लगाया था। वह विजय के साथ जूनागढ़ के मानवादार कस्बे में रह रही थी। मार्च 2021 में पुलिस उन्हें लेकर वापस आई। इसके बाद पुलिस ने विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। काफी समय तक जेल में रहने के बाद विजय कुछ हफ्ते पहले ही बाहर आया था।

पुलिस का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद वह लड़की के पिता को फोन करता था और फिर से उसके साथ भाग जाने की धमकी देता था। इससे तंग आकर लड़की के पिता ने कसम खाई थी कि जब तक वह विजय को मौत के घाट नहीं उतार देगा, अपने बाल नहीं कटाएगा। 

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपने दोस्त दिनेश की मदद ली और विजय के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि विजय के ऊपर उस वक्त हमला किया गया, जब वो किसी के साथ अपने घर के पास बैठा हुआ था। विजय के शरीर पर एक दर्जन से अधिक चोटें मिली हैं। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH