सक्ती के इन होटलो में खाद्य एवं औषधि विभाग और नगर पालिका की दबिस , 6,600 रुपए का लगा जुर्माना

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती के इन होटलो में खाद्य एवं औषधि विभाग और नगर पालिका की दबिस , 6,600 रुपए का लगा जुर्माना
जांजगीर चापा 21 अगस्त 2021 - रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और नगर पालिका सक्ती द्वारा सक्ती क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के तरूण एवं नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक  रोशन देवांगन , उप अभियंता धरम सिदार एवं अन्य के साथ मिठाई दुकानों, होटलों एवं स्ट्रीट फुड वेंडर्स का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मोहन भोग होटल , गजल साहू होटल , बनारसी होटल , नटराज होटल , सी जी 11 ढाबा  व स्ट्रीट फुड वेंडर्स में साफ सफाई का अभाव पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गई इन ब्यावसाइयों से कुल 6,600 रूपये का जुर्माना वसूला गया। 

इसी तरह मालखरौदा के मामा भांचा होटल एण्ड स्वीट्स, यादव होटल एवं  साहू जलपान गृह का भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के तरूण द्वारा निरीक्षण किया गया।  साफ सफाई का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता युक्त मिठाई बनाने निर्देशित किया गया।

मिठाईयों में विनिर्माण तिथि एवं अवसान तिथि नहीं पाये जाने पर चार होटलों को नोटिस दी गई। गजल साहू होटल में खराब बोरी के ऊपर रखे गए दस किलो बूंदी लड्डू ओ खराब हो चुके शक्कर की चासनी को नष्ट करवाया। मिठाईयों को साफ जगह व साफ बर्तनों में रखने निर्देशित किया गया। एक अन्य होटल से बार बार समोसा तलने से खराब हो चुके तेल को नष्ट करवाया गया। 

इसके साथ ही मोहनभोग होटल  से मिल्क केक का नमूना लिया गया जिसे जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके पूर्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन द्वारा बादल होटल से बर्फी एवं  कंवर होटल से बूंदी लड्डू का नमूना तथा  होटल ड्रीम कैफ से मिल्क केक का नमूना जांच हेतु लिया गया था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल द्वारा जांजगीर के ओम स्वीट से मिल्क केक , कमल स्वीट्स से कलाकंद , केसरवानी स्वीट्स शिवरीनारायण से चमचम का सैंपल जांच के लिये लिया गया। गिरजा होटल जांजगीर का निरीक्षण किया गया। 

सभी को साफ सफाई, मिलावट नहीं करने, मिठाइयों में उत्पादन तिथि एवं  कालातीत तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिये गये।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH