सक्ती शहर और ब्लाक में मंगलवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 18-08-2021 5:04:35 AM
सक्ती 17 अगस्त 2021 - सक्ती ब्लाक और शहर के लिए GOOD NEWS रविवार और सोमवार के बाद मंगलवार को भी कोरोना मुक्त रहा सक्ती ब्लाक और शहर।
मंगलवार को 154 लोगो की कोरोना टेस्ट में एक भी नए संक्रमितों की पहचान नही हुई है जो एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
लेकिन ध्यान रखे कोरोना का कहर अभी पूरी तरह खत्म नही हुआ है तो कोविड नियमो का पालन करते रहे क्योंकि सोमवार को जांजगीर चाम्पा जिले में 03 और प्रदेश से 68 नए संक्रमित की पहचान की गई थी जिसमे सक्ती ब्लाक और शहर नगण्य स्थिति में है।
लेकिन हमारी एक चूक कोरोना को आमंत्रित कर सकती है तो सावधानी बरते।















