सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जारी किया कारण बताओ नोटिस , जाने वजह

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जारी किया कारण बताओ नोटिस , जाने वजह
जांजगीर चांपा 17 अगस्त 2021 - कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा बैठक में कहा कि महतारी दुलार योजना के सभी पात्र हितग्राही लाभान्वित हो, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बिना पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती मीता मुखर्जी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
 
कलेक्टर ने स्कूलों के माध्यम से बनाए जा रहे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं होने पर दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छोटे-छोटे समूह बनाकर इस योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर आवेदन लेकर लक्ष्य के अनुसार समय पर कार्य पूरा करें। 

कलेक्टर ने सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी के बिना सूचना बैठक में अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की कलेक्टर ने उन्हें शो कॉज नोटिस जारी करने अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम को निर्देश दिए है। 

कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित हों। अतिआवश्यक होने पर विधिवत सूचना देकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में भेज सकते हैं।

कलेक्टर ने कहा कि ई-गवर्नेंस योजना के तहत चिन्हांकित सभी सेवाओं के आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाए। कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार ना करें। इसके लिए सभी अधिकारी अपने कार्यालय का निरीक्षण करें। ऑफलाइन लिए गए आवेदनों को तत्काल ऑनलाइन दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर , सहायक कलेक्टर रोमा श्रीवास्तव, एसडीएम सक्ती रैन ज़मील सहित सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH