दो ट्रेलरों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी भीषण आग , ड्रायवर क्लीनर सहित 04 लोग जिंदा जले

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो ट्रेलरों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी भीषण आग , ड्रायवर क्लीनर सहित 04 लोग जिंदा जले
अजमेर 17 अगस्त 2021 -  राजस्थान के अजमेर जिले में आज बड़ा सड़क हादसा  हो गया. यहां शहर के आदर्श नगर थाना इलाके में 2 ट्रेलरों में हुई जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई. इससे ट्रेलरों में सवार 4 लोग जिंदा जल गये. हादसे की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आदर्श नगर थाना पुलिस ने शव को ट्रेलरों से बाहर निकाल कर उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया है. अभी तक मृतकों शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्तगी और मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस के अनुसार हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 8 पर सुबह करीब 6 बजे मामा के ढाबे के पास हुआ. उस समय टाइल्स पाउडर से भरा हुआ एक ट्रेलर जयपुर से ब्यावर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ आ गया. इससे वह ब्यावर से जयपुर की तरफ जा रहे दूसरे ट्रेलर से जा टकराया. उस ट्रेलर में मार्बल की थप्पियां भरी हुई थी. दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही उनमें आग लग गई. इससे दोनों ट्रेलर के चालक और परिचालक उसमें फंसकर रहे गये. लेकिन इनमें सवार एक ट्रेलर के एक अन्य स्टाफ ने कूदकर अपनी जान बचा लिया।

देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया हादसे के बाद देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. हादसे के कारण राजमार्ग जाम हो गया. आग की भयावहता को देखकर लोग सहम गये. सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलों को बुलाया. बाद में कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दोनों ट्रेलरों के चालक और परिचालकों की मौत हो चुकी थी. घायल हुये स्टाफ के एक व्यक्ति को पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल भेजा. हादसे के कारण राजमार्ग काफी देर तक जाम रहा।
दो ट्रेलरों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी भीषण आग , ड्रायवर क्लीनर सहित 04 लोग जिंदा जले

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH