निर्वाचन आयोग की आईडी हैकिंग मामले में पांच और गिरफ्तारी , पूछताछ में हुए हैरान करने वाले खुलासे , कई और राज खुलने की उम्मीद

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निर्वाचन आयोग की आईडी हैकिंग मामले में पांच और गिरफ्तारी , पूछताछ में हुए हैरान करने वाले खुलासे , कई और राज खुलने की उम्मीद
सहारनपुर 17 अगस्त 2021 - भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक करके वोटर आईडी कार्ड बनाए जाने के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की अब तक की कार्रवाई में यह बात साफ हाे गई है कि इन हैकर्स का नेटवर्क दिल्ली से मध्यप्रदेश, यूपी और राजस्थान तक फैला था। अब इनके तार कनार्टक और बंगाल से जुड़ने की भी आशंका जताई जा रही है। सहारनपुर के विपुल सैनी की गिरफ्तारी के बाद अब तक पुलिस करीब दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी तक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में मध्य प्रदेश के अंबाह के रहने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर हरिओम सखवार का नाम भी उजागर हुआ है। अब इसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीम तैयार की गई है।

अभी तक इस मामले में भले ही दस लाेगाें की गिरफ्तारी हो चुकी हो लेकिन इस पूरे षडयंत्र के पीछे हैकर्स के मंसूबें क्या थे इसका पता नहीं चल सका है। क्या इस पूरे गिरोह के पीछे काेई काेई राजनीतिक षडयंत्र है या फिर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग इस गिरोह में शामिल हैं ? आईडी कार्ड बनाए जाने के लिए फंडिंग कौन करता था ? इन सभी सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी हैं। पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडृया पर सक्रिय राजस्थान के कोटा बारां निवासी यूट्यूबर दीपक को भी उसके भाई संजीव के साथ गिरफ्तार किया है। दीपक इस कार्य के लिए अपने भाई का एकाउंट इस्तेमाल किया करता था और सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड बना चुका है। यह भी बात भी सामने आई है कि अलग-अलग प्रदेश में इन्हाेंने अलग-अलग रेट रखे थे। यूपी और एमपी में जहां एक वोटर आईडी कार्ड बनाए जाने की कीमत 300 तक थी वहीं दिल्ली में 100 रुपए और राजस्थान में 200 रुपए तक मिलते थे।

पुलिस की अभी तक की पूछताछ में जाे बाते सामने आई हैं उनके मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission Of India ) की वेबसाइट में सेंध ( Election Commission Website Hacking ) लगाने का मुख्य आरोपी अरमान मलिक है। अरमान ने आयोग में संविदा पर काम करने वाले आदित्य खत्री और नितिन से आईडी पासवर्ड लिया था। इसके बाद अरमान ने अलग-अलग प्रदेशों में इंटरनेट के जानकार युवाओं की तलाश की और उन्हे बताया कि काम बिल्कुल ठीक है एक आईडी कार्ड बनाने पर 100 से 300 रुपये तक मिलेंगे। इसी तरह सहारनपुर के विपुल सैनी को जोड़ा और फिर मुरैना निवासी कम्प्यूटर ऑपरेटर हरिओम सखवार को भी जोड़ लिया। अरमान ऐसे लाेगाें काे अपने साथ जोड़ता था जिन्हाेंने गांव कस्बों में जनसवुिधा केंद्र खाेल रखे थे।

दरअसल युवाओं के एक गिरोह ने भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट काे हैक कर लिया था। इस मामले में सबसे पहली गिरफ्तारी 11 अगस्त को सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी से विपुल सैनी की हुई थी। इसके बाद दिल्ली निवासी अरमान मलिक को पुलिस ने इसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारी के बाद से अब तक इस मामले में पुलिस दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में अरमान मलिक, विकेश, हरिओम और दीपक मेहता के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब हरिओम की गिरफ्तारी शेष है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH