भारतीय रेलवे में निकली बम्फर भर्ती , 10th पास भी कर सकते है आवेदन , ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारतीय रेलवे में निकली बम्फर भर्ती , 10th पास भी कर सकते है आवेदन , ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 16 अगस्त 2021 - सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां कर रहा है। ये भर्ती फिटर, वेल्‍डर, वाइंडर, मशीनिस्‍ट, कार्पेंटर, इलेक्‍ट्रीशियन, पेंटर और मकैनिक के पद पर निकली है। इसके अलावा रेलवे में वायरमैन के ट्रेड्स पर अप्रेंटिसशिप का अवसर भी युवाओं को मिल रहा है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो 1664 सीटों पर भर्ती के लिए 01 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए चयनित उम्‍मीदवारों को प्रयागराज, झांसी और आगरा डिवीजन में पोस्टिंग दी जाएगी। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक नोटिफिकेशन में जाकर आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी पा सकते हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर है। भर्ती की यह प्रक्रिया 2 अगस्‍त से जारी है। लेवल 1 के पदों पर सीधी भर्ती में उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत रिक्तियों में वरीयता दी जाएगी। चयनित उम्‍मीदवारों को 18,000/- से 56,900/- रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी। उम्‍मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्‍यताप्राप्‍त स्‍कूल से कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं की अंकसूची होना जरूरी है। वहीं वेल्‍डर, वायरमैन और कार्पेंटर ट्रेड के लिए 8वीं पास लोग भी आवेदन कर सकते हैं। समान्य वर्ग के उम्‍मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्‍क होगा, जबकि आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन का शुल्क माफ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH