तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया गैंग रेप , पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया गैंग रेप , पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
सोनीपत 14 अगस्त 2021 - हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव में घर के बाहर से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी अनुसूचित जाति की होने के चलते मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। 

पीड़िता के पिता ने सदर थाना पुलिस को बताया कि बुधवार रात को उसकी नाबालिग बेटी  (17 वर्ष) घर के अंदर सो रही थी। रात को उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। तड़के करीब चार बजे उसकी बेटी घर पहुंची। उसने बताया कि रात को उसकी तबियत ठीक नहीं थी। वह रात को 11 बजे बाहर से परिवार के सदस्य की आवाज सुनाई दी। जिस पर उसने दरवाजा खोल दिया। वहां पर गांव का युवक दो अन्य साथियों के साथ खड़ा था। 

वह उसे जबरन कार में डालकर और उसका अपहरण कर सुनसान स्थान पर नहर के पास ले गए। वहां पर उसके साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह उनके चंगुल से निकलकर गांव में पहुंची। जिस पर उसने परिवार को घटना के बारे में अवगत कराया। 

सभी आरोपियों की उम्र 22 से 24 साल के बीच बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इस मामले में डीएसपी व जांच अधिकारी सतीश गौतम ने बताया की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किशोरी के पिता ने तीन युवकों पर घर के बाहर से बेटी का अपहरण कर कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीम बनाई गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH