जांजगीर चाम्पा जिले में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म , सात दिनों तक आरोपी के कब्जे में रही नाबालिग

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म , सात दिनों तक आरोपी के कब्जे में रही नाबालिग
जांजगीर चाम्पा 13 अगस्त 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 11 अगस्त 2021 को प्रार्थिया ने नवागढ़ थाना आ कर रिपोर्ट दर्ज करायी की उसकी बड़ी बहन की नाबालिक लड़की जिसकी उम्र 14 साल है जिसे वो चार पांच साल से अपने घर में रखी थी नाबालिग के माता पिता पंजाब में रोजी मजदूरी कर रहे हैं।

दिनांक 04 अगस्त 2021 को  रात्रि 12 से 02 बजे के बीच नाबालिग बिना किसी को कुछ बताये घर से कही चली गई हैं।

और उसे शक है की कोई अज्ञात ब्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है प्रार्थिया की सूचना पर अपराध क्रमाक -314 / 21 धारा 363 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पता तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 11 अगस्त 2021 की शाम को अपहृता नाबालिक अपनी मां के साथ थाना उपस्थित आई।

जिसे बरामद कर दस्तयाब किया गया तथा अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जो अपने कथन मे बताई की चांपा निवासी उमेश चौहान उसे प्यार करता हूं और शादी करूंगा कह कर अपने साथ दिनांक 04 अगस्त 2021 कि  दरमियानी रात भगा कर अपने साथ मोटरसाइकिल से अमरकंटक ले गया उसके बाद उमेश चौहान ने मना करने के बाद  भी कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है।

उक्त आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झासा देकर दुष्कर्म करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366 , 376 , भादवि एवं 06 पोस्को एक्ट की धारा जोड़ा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व SDOP श्रीमती दिनेश्वरी नंद द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम बनाकर रवाना किया गया तथा आरोपी उमेश चौहान पिता गौतम चौहान उम्र 19 साल निवासी कोरवापारा चापा वार्ड क्रमांक - 09 थाना चांपा को आज दिनांक 13 अगस्त 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू , आरक्षक मोहन साहू , आरक्षक वीरेंद्र सूर्यवंशी सराहनीय योगदान रहा है।
जांजगीर चाम्पा जिले में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म , सात दिनों तक आरोपी के कब्जे में रही नाबालिग

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH