लगातार तीन दिनों तक हर शाम होगी कैबिनेट की बैठक , पीएम मोदी करेंगे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लगातार तीन दिनों तक हर शाम होगी कैबिनेट की बैठक , पीएम मोदी करेंगे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा
नई दिल्ली 07 अगस्त 2021 - पीएम मोदी एक बार फिर अपने मंत्रियों की लगाम कसने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में कैबिनेट का विस्तार हुआ है और कई नये लोगों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। उनके लिए आगामी लक्ष्य तय करने और उनके कामकाज की समीक्षा के लिए लगातार तीन दिनों तक हर शाम कैबिनेट की मैराथन मीटिंग होगी। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। ये बैठक 10 से 12 अगस्त तक हर शाम 6 बजे संसद भवन के ऑडिओरियम में होगी। इस मैराथन बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में मोदी सरकार के बचे कार्यकाल के लिए एजेंडा तय होगा।

बैठक का आयोजन पार्लियामेंट एनेक्सी में होगा, जिसमें सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा और आने वाले समय के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। नए मंत्रियों को विस्तार से उनके विभागों/मंत्रालयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। दरअसल नए मंत्रियों को काम संभाले एक महीना हो गया है, लेकिन उनके कामकाज की गति में कोई खास तेजी नहीं दिख रही है। इसलिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इन बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का लेखा-जोखा भी रखा जाएगा। मोटे तौर पर इस बैठक में मोदी सरकार के सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा और आने वाले समय के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर विस्तार से चर्चा होगी।

अभी दो दिन पहले भी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी की एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में न्याय और शिक्षा को लेकर दो बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके अलावा भी कई अहम मुद्दों पर बात हुई। मीटिंग के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों के बारे में बताया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH