उफनते नाले में गिरी कार , दो युवको की मौके पर मौत , एक युवक तेज बहाव में बहा , दो युवक सकुशल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उफनते नाले में गिरी कार , दो युवको की मौके पर मौत , एक युवक तेज बहाव में बहा , दो युवक सकुशल
कोटा 04 अगस्त 2021 - राजस्‍थान के कोटा संभाग में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं. इससे कोटा जिले में बड़ा हादसा  हो गया. कोटा के सुल्तानपुर के पास बेकाबू कार सड़क के नजदीक बरसाती नाले में जा गिरी. कार में 5 दोस्त सवार थे सभी युवक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे।

हादसे में जन्मदिन वाले युवक समेत 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दो युवकों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि एक युवक पानी के तेज बहाव में बह हो गया. उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर में मंगलवार को धनवा स्टेट हाईवे नंबर 70 के सामांतर बरसाती नाले में पूरे वेग से बरसाती पानी बह रहा था. इसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर उसमें गिर गई. कार में पांच युवक सवार थे. इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. 2 युवकों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया. एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. इसके लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर किया गया है।

सुल्तानपुर थानाधिकारी भार्गव ने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. कार सवार पांचों युवक बारां जिले के किशनगंज के रहने वाले हैं. इनमें शामिल पवन का मंगलवार को जन्मदिन था. पांचों दोस्त किशनगंज से सुल्तानपुर के पास हाईवे पर ढाबे पर बर्थडे पार्टी मनाने आए थे. वापस लौटते वक्त धनवा गांव के पास हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाल में बह गई. हादसे में कार सवार पंकज सुमन और पवन मालव की मौके पर ही मौत हो गई. प्रशांत मालव और अनुप मालव को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया. एक अन्य युवक केशव मालव खाल मे पानी के तेज बहाव बह गया उसकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH