छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही दिन में 40 गाँव के ग्रामीण आये कोरोना की चपेट में , कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही दिन में 40 गाँव के ग्रामीण आये कोरोना की चपेट में , कलेक्टर ने बुलाई आपात बैठक
बलौदाबाजार 03 अगस्त 2021 - बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले में कोरोना के अचानक बढ़े मामले पर चिंता प्रकट की है। 

गौरतलब है कि कल एक ही दिन में जिले में 87 प्रकरण सामने आये हैं। उन्होंने जिले की जनता का सतर्क होकर कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी है। कलेक्टर आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक जरूरी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने पुलिस, नगरपालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक बार फिर से अभियान छेड़ने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण तो उपलब्धता के अनुसार अपनी गति से चल रहा है। इससे ज्यादा जरूरी भीड़-भाड़ से बचना, मास्क लगाना और सेनिटाईजर का इस्तेमाल करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को पुनर्जीवित कर लापरवाह किस्म के लोगों के विरूद्ध कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बैठक में कहा कि जिले के बिलाईगढ़ विकासखण्ड में अकेले 69 मामले सोमवार को सामने आये है। इसमें बड़ी चिंता का विषय यह कि ये प्रकरण विकासखण्ड के एक या दो गांव से नहीं बल्कि विकासखण्ड के लगभग 40 गांव से आये है। इसका तात्पर्य यह कि संक्रमण विकासखण्ड के अधिकांश गाँव में पसरा हुआ है। 

उन्होंने पूर्व के चरणों में नियुक्त नोडल अफसरों को गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण वाले गांवों की आंगनबाड़ी एवं स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं। उन्होंने कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने को भी कहा है। प्रतिदिन 3 हजार के लक्ष्य दिये हैं। 

फिलहाल प्रतिदिन 2 हजार जांच किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर सभी अस्पतालों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर कसडोल एवं बिलाईगढ़ में ऑक्सीजन प्लाण्ट स्थापना के अधोसंरचना के काम एक सप्ताह में पूर्ण करने को कहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH