छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जशपुर , 09/03/2026 7:55:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जशपुर 09 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डालकर उसकी उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टी महुआ का है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष), पति ठूपन राम, निवासी ग्राम गट्टी महुआ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी 6 मार्च 2026 को मृतका के भाई सहलू राम (30 वर्ष) ने थाना सन्ना में दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी फुला बाई, जो मृतका की सौतन है, उसने बताया कि 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर में उसका और गोईदी बाई का विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद वह और उसका पति ठूपन राम खेत की ओर चले गए, जहां सुनील राम (23 वर्ष) और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई (22 वर्ष) एक झोपड़ी में बैठे थे। कुछ समय बाद गोईदी बाई भी बर्तन धोने के लिए उसी दिशा में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ठूपन राम उसे बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया, जहां चारों ने मिलकर हड़िया पी। इसी दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा जादू-टोना करना कारण है।

इसी शक के चलते सुनील राम ने महिला को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। वहीं सुरन्ती बाई के कहने पर सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर लकड़ी का डंडा मृतका के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने और आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने ठूपन राम (45 वर्ष), फुला बाई (48 वर्ष), सुनील राम (23 वर्ष) और सुरन्ती बाई (22 वर्ष) निवासी ग्राम गट्टी महुआ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH