छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक के हत्या की रची जा रही है साजिश??, इस खुलासे के बाद दहशत में आये विधायक

दुर्ग , 10/03/2026 12:42:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक के हत्या की रची जा रही है साजिश??, इस खुलासे के बाद दहशत में आये विधायक

दुर्ग 10 मार्च 2026 - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने मंच से कहा कि कुछ लोग उन्हें दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने और उनकी हत्या कराने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा उन्हें हत्या के झूठे मामलों में भी उलझाने की कोशिश की जा सकती है। विधायक रिकेश सेन ने अपने संबोधन में भाजपा के ही पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उनके द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई है।

विधायक रिकेश सेन के अनुसार जयप्रकाश यादव ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ एक फाइल तैयार की गई है, जिसमें कथित रूप से कई ऐसे बिंदु शामिल हैं जिनके जरिए उनकी छवि खराब करने और उन्हें कानूनी मामलों में उलझाने की योजना का जिक्र है।

विधायक के मुताबिक इस फाइल को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक हैं और राजनीतिक विरोध की मर्यादा को भी पार करती हैं। रिकेश सेन ने बताया कि जब से उन्हें इस कथित साजिश की जानकारी मिली है, तब से उनका परिवार भी काफी चिंतित और भयभीत है।

उन्होंने कहा कि इस जानकारी के बाद वे मानसिक दबाव भी महसूस कर रहे हैं। विधायक ने मंच से ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आग्रह किया कि यह पता लगाया जाए कि आखिर वे कौन लोग हैं जो उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं या उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

सोर्स- ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH