छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..

बिलासपुर , 09/03/2026 10:32:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..

बिलासपुर 09 मार्च 2026 - बिलासपुर जिले से ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यँहा पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक 33 वर्षीय ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को एक महिला ने अपने घर बुला कर कमरे में मिलने दिया। इसी दौरान महिला ने दोनों का वीडियो बना लिया और अब उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि उसकी पहचान ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खूंटे से थी। महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर 01 फरवरी को उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को घर बुलाया था। ड्राइवर शाम को महिला के घर पहुंचा, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड पहले से वहां मौजूद थी। केक कटने के बाद महिला ने घर में मौजूद रिश्तेदारों को बाहर भेज दिया।

ड्राइवर के अनुसार, महिला ने दोनों को एक कमरे में जाने के लिए कहा। उसने कमरे में साफ बेडशीट डाली और खिड़की पर परदे लगा दिए। इसके बाद ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड कमरे में कुछ समय रहे। कुछ देर बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। ड्राइवर के घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एक स्क्रीनशॉट आया, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा था।

स्क्रीनशॉट भेजने वाली महिला ने दावा किया कि उसने उनका अश्लील वीडियो बना लिया है और अगर उसे एक लाख रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ड्राइवर ने पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला के खिलाफ अवैध उगाही और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH