छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव खत्म होने के एक साल बाद भी नही हो पाई है एल्डरमैनों की नियुक्ति, विभागीय मंत्री ने कही यह बात..

रायपुर , 10/03/2026 1:30:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव खत्म होने के एक साल बाद भी नही हो पाई है एल्डरमैनों की नियुक्ति, विभागीय मंत्री ने कही यह बात..

रायपुर 10 मार्च 2026 -  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में चुनाव संपन्न हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है और परिषदों का गठन भी हो चुका है, लेकिन एल्डरमैनों की नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। इस कारण एल्डरमैन बनने की उम्मीद लगाए बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को फिलहाल केवल आश्वासन ही मिल रहा है। सभी की निगाहें अब राज्य सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं।

राज्य शासन आमतौर पर कैबिनेट के निर्णय के बाद नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम से एल्डरमैनों की नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी करता है। चूंकि, यह नियुक्ति अक्सर राजनीतिक प्रकृति की होती है, इसलिए इसे लेकर कार्यकर्ताओं के बीच उत्सुकता बनी रहती है।

छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा -9 के तहत नगरीय निकायों में एल्डरमैन और दिव्यांग मनोनीत सदस्य नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। नियमानुसार नगर निगमों में 08, नगर पालिकाओं में 05 और नगर पंचायतों में 03 एल्डरमैन नियुक्त किए जाते हैं। हालांकि, यदि किसी निकाय में वार्डों की संख्या अधिक होती है, तो एल्डरमैनों की संख्या बढ़ाने का भी प्रावधान है। इन नियुक्तियों के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों को परिषद में शामिल किया जाता है, जो शहर के विकास और प्रशासन से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दे सकें।

फरवरी 2025 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में मतदान कराया गया था। इस आधार पर नगर निगमों में 80, नगर पालिकाओं में 245 और नगर पंचायतों में 342 एल्डरमैन इस प्रकार प्रदेश में कुल 667 एल्डरमैनों की नियुक्ति की जानी है, लेकिन अब तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका है। 

इस मामले में नगरीय एवं प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव का कहना है कि प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार पिकअप वैन कुँए में गिरी, हादसे में 08 लोगो की मौत
ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार पिकअप वैन कुँए में गिरी, हादसे में 08 लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ - इन 385 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया..
छत्तीसगढ़ - इन 385 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया..
छत्तीसगढ़ - कूलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कूलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
सक्ती - कलयुगी बेटे ने पीट पीट कर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट,  वारदात से मची सनसनी
सक्ती - कलयुगी बेटे ने पीट पीट कर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट, वारदात से मची सनसनी
रायगढ़ पुलिस ने सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा की निकाली हेकड़ी, आप भी इस VIDEO में देखे टेमरिहा की औकात
रायगढ़ पुलिस ने सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा की निकाली हेकड़ी, आप भी इस VIDEO में देखे टेमरिहा की औकात
बड़ा खिलाड़ी निकला सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा, सट्टे के साथ हवाला के नेटवर्क से था जुड़ा, पुलिस के इस खुलासे से हो जाएंगे हैरान
बड़ा खिलाड़ी निकला सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा, सट्टे के साथ हवाला के नेटवर्क से था जुड़ा, पुलिस के इस खुलासे से हो जाएंगे हैरान
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा भेजा गया न्यायायिक रिमांड पर, रायगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा भेजा गया न्यायायिक रिमांड पर, रायगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH