जांजगीर चाम्पा जिले के दो कथित अपराधी पत्रकार सहित पूर्व सरपंच गिरफ्तार , वर्तमान सरपंच को कर रहे थे ब्लैकमेल , पढ़े पूरी खबर और रहे इनसे सावधान

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के दो कथित अपराधी पत्रकार सहित पूर्व सरपंच गिरफ्तार , वर्तमान सरपंच को कर रहे थे ब्लैकमेल , पढ़े पूरी खबर और रहे इनसे सावधान
जांजगीर चाम्पा 29 जुलाई - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता पुनिता प्रजापति पिता नान्हूराम प्रजापति उम्र 27 वर्ष निवासी कमरीद सरपंच वार्ड नम्बर 08 भांठापारा ने पामगढ़ थाना आ कर लिखित आवेदन पत्र पेश किया की दिनांक 19 जुलाई 2021 को उसके गांव के भूतपूर्व सरपंच आरोपी जगराम गोड़ के द्वारा पीड़िता से रंजीश रखते हुये पीड़िता को जान से मारने की देख लेने की एवं पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में सचिव सहित उठवा लेने की धमकी देता था जिससे पीड़िता परेशान रहती थी।

 पूर्व सरपंच के कहने पर आरोपी शुभम मिश्रा एवं सत्य ओमप्रकाश कश्यप स्वयं को टी व्ही रिपोर्टर होना बता कर पीड़िता के घर जाकर 5000 रू. की मांग किये जिस पर पीड़िता ने रूपये देने से इंकार कर दिया तब प्रकरण के आरोपी शुभम मिश्रा उर्फ सोनू पिता स्व. अशोक मिश्रा उम्र 27 वर्ष निवासी शिवरीनारायण , सत्य ओमप्रकाश उर्फ भगत पिता सुन्दरलाल कश्यप उम्र 29 वर्ष निवासी शिवरीनारायण मिलकर कमरीद के पूर्व सरपंच जगतराम गोड़ उर्फ जग्गा पिता गोविंदराम गोड़ उम्र 62 वर्ष के माध्यम से दिनांक 17 जुलाई 2021 को पीड़िता के विरूद्ध वीडिओ रिपोर्ट बनाकर पीड़िता को अपमानित करने की मंशा से टी व्ही चैनलों में प्रकाशित कर दिये।

पीड़िता के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 309/21 धारा 384,506,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी शुभम मिश्रा एवं सत्य ओमप्रकाश कश्यप के संबंध में जिला जन संपर्क कार्यालय जांजगीर से जानकारी प्राप्त की गयी जिस पर दोनो आरोपियों को अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार नहीं होना प्रमाणित पाया गया व दोनो आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी थाना शिवरीनारायण में अपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया।

कथित दोनी पत्रकरो के खिलाफ अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होने के पश्चात से गिरप्तारी की डर से अपना इस्तेमाली मोबाईल बंद कर अन्यत्र लुक छिप गये कि प्रकरण हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया मामले की गम्भीरता को जान कर आपराधियों की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती दिनेश्वरी नंद के सतत कुशल निर्देशन में कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों शुभम मिश्रा उर्फ सोनू पिता स्व. अशोक मिश्रा उम्र 27 वर्ष निवासी शिवरीनारायण ,  सत्य ओमप्रकाश उर्फ भगत पिता सुन्दरलाल कश्यप उम्र 29 वर्ष निवासी शिवरीनारायण को बिलासपुर से एवं आरोपी जगतराम गोड़ उर्फ जग्गा पिता गोविंदराम गोड़ उम्र 62 वर्ष साकिन कमरीद थाना पामगढ़ को कमरीद से हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ किया गया आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाईल को मेमोरण्डम कथन के आधार पर वजह सबुती समक्ष गवाहों के जप्त किया जाकर अपराध स्वीकारोक्ति पश्चात विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सम्पूर्ण विवेचना कार्यवाही में विवेचक संतोष कुमार शर्मा उपनिरीक्षक एवं उनके हमराह स्टाफ महिला आरक्षक मालती लहरे एवं आरक्षक महेन्द्र राज , आरक्षक भुनेश्वर पटेल व आरक्षक शिवराय सागर का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर चाम्पा जिले के दो कथित अपराधी पत्रकार सहित पूर्व सरपंच गिरफ्तार , वर्तमान सरपंच को कर रहे थे ब्लैकमेल , पढ़े पूरी खबर और रहे इनसे सावधान

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH