जांजगीर चाम्पा जिले में सरकारी कर्मचारी ने किया शासकीय जमीन पर कब्जा , कर्मचारी को कलेक्टर ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में सरकारी कर्मचारी ने किया शासकीय जमीन पर कब्जा , कर्मचारी को कलेक्टर ने किया सस्पेंड
जांजगीर चापा 29 जुलाई 2021 - शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने पर  जिले के पामगढ़ एसडीएम कार्यालय में पदस्थ चैनमेन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांजगीर चाम्पा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए सतत कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में पामगढ़ SDM करुण डहरिया द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले पर पामगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ चैनमैन विक्टर जान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
 
जारी आदेश के अनुसार पामगढ़ राजस्व मंडल के पटवारी हल्का नंबर -16 की शासकीय भूमि खसरा नंबर- 683/6 रकबा 0.340 हेक्टे में से रकबा 330 वर्ग फीट पर अंशुल जॉन पिता विक्टर जॉन के द्वारा अतिक्रमण कर व्यावसायिक दुकान का निर्माण किया जा रहा था।

अंशुल जॉन के पिता विक्टर जॉन तहसील कार्यालय पामगढ़ में चैनमेन के रूप में पदस्थ हैं। आदेश में कहा गया है कि उनके पुत्र अंशुल जॉन उनके साथ में ही निवास करते हैं जिससे उक्त अतिक्रमण विक्टर जॉन के संरक्षण में किया जाना प्रतीत होता है। 

विक्टर जॉन चैनमेन के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3. सामान्य (1) (तीन) का स्पष्ट उल्लंघन होने के कारण  चैनमेन के विरूद्ध अनुशासनात्मक  कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत चैनमेन  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पामगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें  नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH