जांजगीर चाम्पा जिले में स्कूल खोलने का आदेश जारी , स्कूल संचालकों को इन नियमो का करना होगा पालन

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में स्कूल खोलने का आदेश जारी , स्कूल संचालकों को इन नियमो का करना होगा पालन
जांजगीर चांपा 27 जुलाई 2021 - कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले में शासन के निर्देश और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए  स्कूलों में कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर द्वारा ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति शासन द्वारा नियत शर्तों के आधार पर दी गई है। 
कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ करने की शर्तों के अनुसार  सभी निजी एवं शासकीय विद्यालयों में 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं आगामी सोमवार 02 अगस्त  से प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने जिले के सभी निजी एवं शासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 5वीं और कक्षा 8वीं की कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद एवं स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त करने कहा है। उनकी अनुशंसा प्राप्त होने पर ही यह कक्षाएं सोमवार 02 अगस्त से प्रारंभ की जा सकेंगी।  

कलेक्टर ने कक्षाएं उन्हीं ग्राम और शहरी शालाओं  में प्रारंभ करने कहा है, जहां कोरोना की पॉजिटिविटी दर पिछले 7 दिनों तक 01 प्रतिशत से कम रही हो। उन्होंने इस आशय की लिखित जानकारी सी एम एच ओ, संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी से कक्षाएं शुरू करने के पहले प्राप्त करने के निर्देश संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारियों को  दिए हैं। 

कलेक्टर ने कहा है कि विद्यार्थियों को ऑफलाईन कक्षाओं में एक दिवस के अंतराल पर बुलाया जाए। अर्थात प्रतिदिन केवल आधी संख्या में ही विद्यार्थी बुलाए जाएंगे। किसी भी विद्यार्थी को यदि सर्दी, खांसी, बुखार आदि होगा तो उसे कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। 

कलेक्टर ने कक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का तापमान जांच करने और इसे पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऑनलाईन कक्षाएं यथावत संचालित  करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी विद्यार्थी के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। 

कलेक्टर ने आफलाइन कक्षा संचालन के दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर ने सभी शिक्षण संस्थाओं के कमरों की स्वच्छता के लिए  साफ-सफाई का कार्य  संबंधित बी ईओ को सुनिश्चित करने कहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH