सजा से बचने के लिए आरोपी ने रेप पीड़िता से की शादी , फिर घुमाने ले जाने के बहाने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

देश , 27-07-2021 9:00:12 PM
Anil Tamboli
सजा से बचने के लिए आरोपी ने रेप पीड़िता से की शादी , फिर घुमाने ले जाने के बहाने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
नई दिल्ली 27 जुलाई 2021 - दिल्ली के डाबड़ी थाना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक 24 साल के शख्स ने अपनी पत्नी को नैनीताल ले जाकर खाई में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है, आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा है. इस हत्या की वजह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई 2020 में एक 29 साल की महिला ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि राजेश राय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद आरोपी को 08 अगस्त 2020 को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

कुछ दिनों बाद महिला ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है क्योंकि आरोपी उससे शादी करेगा. फिर 10 अक्टूबर 2020 को कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी और दोनों ने शादी भी कर ली. महिला का परिवार दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में रहता है. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल गए हुए एक दिन ही हुआ था कि उनका बेटी से संपर्क टूट गया. लगातार कोशिशों के बाद भी बेटी का फोन नहीं लगा. इसके बाद परिजनों ने कोर्ट के जरिए पुलिस को सूचना दी. दिल्ली पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी राजेश राय को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया पत्नी से आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान हो गया था. इसलिए वो अपनी पत्नी को नैनीताल लेकर गया और उसने उसे खाई से धक्का दे दिया।

दिल्ली पुलिस महिला की लाश की तलाश के लिए नैनीताल रवाना हो गई है. पुलिस ने बताया कि पिछले साल 14 जुलाई 2020 को 29 साल की महिला ने एफआईआर दर्ज कर आरोप लगाया था कि आरोपी राजेश राय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी और आरोपी को 8 अगस्त 2020 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फिर कुछ समय बाद महिला ने एक हलफनामे में कहा कि वो अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है और वह और आरोपी शादी कर लेंगे. आरोपी को 10 अक्टूबर 2020 को कोर्ट ने जमानत दे दी थी और उसने महिला से शादी कर ली. इसके बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे. जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की खौफनाक साजिश रची।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH