सरकारी डॉक्टर की पत्नी से 15 बार रेप , रेप करने के बाद आरोपी हर बार करता था यह काम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी डॉक्टर की पत्नी से 15 बार रेप , रेप करने के बाद आरोपी हर बार करता था यह काम
बूंदी 24 जुलाई 2021 - राजस्थान के बूंदी में सरकारी डॉक्टर की पत्नी से पड़ोस में रहने वाले शख्स ने 15 बार रेप किया. किसी से भी शिकायत करने पर आरोपी महिला के पति को जान से मारने की धमकी देता था. पड़ोसी की हैवानियत से तंग महिला ने पति को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बूंदी जिले के नैनवा कस्बे का ये मामला है. यहां सरकारी आवास में रहने वाले डॉक्टर की पत्नी के साथ पड़ोस में रहने वाले शख्स हरिराम पर गंभीर आरोप हैं. डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि आरोपी ने एक दो बार नहीं, बल्कि 15 बार उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं आरोपी उसके पर्स में जितने भी पैसे होते वो भी निकालकर ले जाता था. आरोपी की इस हैवानियत से तंग आकर उसने हिम्मत जुटाई और पति को सारी घटना की जानकारी दी।

इस मामले में नैनवा डीएसपी कैलाश चन्द जाट ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है. वहीं उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इसके अलावा उन्होंने कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो डॉक्टर के पड़ोस में रहने वाले हरिराम नामक शख्स ने महिला से 2017 में फेसबुक के माध्यम से जान पहचान की थी. इसके बाद आरोपी ने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया. पीड़ित महिला ने बताया कि मार्च 2019 से लेकर 11 जून 2021 तक आरोपी ने चाकू दिखाकर उसके साथ 15 बार रेप किया. इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकी दी, कि इस बारे में किसी को भी बताने पर वह उसके डॉक्टर पति की हत्या कर देगा. इस डर से वह चुप रहकर ये सब झेलती रही. महिला ने बताया कि आरोपी उसके पर्स में जितने भी पैसे होते थे, वो सब ले जाता था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH