सक्ती शहर और ब्लाक में शुक्रवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 24-07-2021 4:41:45 AM
सक्ती 23 जुलाई 2021 - लगभग कोरोना मुक्त हो चुके सक्ती शहर और ब्लाक में एक बार फिर कोरोना वापसी करते नजर आ रही है यही कारण है की शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है , हालॉंकि यह कोरोना वृद्धि की दर उतनी नही है जो चिन्ता का विषय साबित हो सके फिर भी अब सावधानी बरतने की जरूरत है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुल 205 लोगो की जाँच की गई थी जिसमें सक्ती शहरी क्षेत्र से 01 और ग्रामीण इलाकों से 01 नए संक्रमितों की पहचान की गई है।
सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक 04 से 01 और ग्रामीण क्षेत्र के पोरथा से 01 नए मरीजो की पहचान की गई है।















