तेज रफ्तार दो बसों की आपस मे टक्कर , हादसे में 07 कांग्रेस नेताओं की मौत , 30 से अधिक नेताओ की हालत गंभीर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार दो बसों की आपस मे टक्कर , हादसे में 07 कांग्रेस नेताओं की मौत , 30 से अधिक नेताओ की हालत गंभीर
मोगा 23 जुलाई 2021 - पंजाब के मोगा जिले में  एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 07 पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है और कम से कम 30 घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बस के साथ हुई है। ये कार्यकर्ता नवजोत सिंह सिद्धू के ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह लगभग 7:30 बजे हुई, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी एक बस नवनियुक्त पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के स्थापना समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। चंडीगढ़ में समारोह के लिए जाते वक्त रास्ते में बस कथित तौर पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई। दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 30 कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके अलावा 07 लोगों की जान चली गई। डॉक्टरों के मुताबिक,अस्पताल में भर्ती कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

कांग्रेस बस दुर्घटना की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूरा इलाज मुहैया कराने और राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच हाल ही में सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू में तकरार देखने को मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया था। फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिद्धू की ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम के लिए सिद्धू ने भी कैप्टन को विशेष न्योता भेजा था। 

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को सूत्रों ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने संयुक्त पत्र के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक निजी पत्र भी भेजा है। उस पत्र में सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना 'बड़ा भाई' बताया है और स्थापना समारोह के दौरान उनका 'आशीर्वाद' मांगा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH