कोरोना को लेकर कोई गलतफहमी में ना रहे क्योंकि WHO के चीफ ने कही यह बड़ी बात

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना को लेकर कोई गलतफहमी में ना रहे क्योंकि WHO के चीफ ने कही यह बड़ी बात
नई दिल्ली 11 जुलाई 2021 - विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी दी है कि दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर फैलने लगा है. उन्होंने कहा कि यह इस बात को साबित करता है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की वजह से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. डेल्टा वेरिएंट ज्यादा संक्रामक है और भारत में दूसरी लहर के लिए इसे ही जिम्मेदार माना जा रहा है।

ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में स्वामीनाथन ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 50 हजार के करीब नए मामले मिले हैं और लगभग 9300 मौतें हुईं हैं. अभी महामारी की रफ्तार कम नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि कई देशों में टीकाकरण की रफ्तार के चलते गंभीर मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है. वहीं, दुनिया का एक बड़ा हिस्सा ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहा है. अस्पतालों में बिस्तर की कमी है और मृत्यु दर बढ़ रही है।

सौम्या स्वामीनाथन ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के 6 में से 5 क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. साथ ही, अफ्रीका में दो हफ्तों में मृत्यु दर 30 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी पर पहुंच गई है. तेजी से फैलने वाला डेल्टा वेरिएंट दुनियाभर में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और सुरक्षा उपायों में ढील दिया जाना मामलों के बढ़ने का सबसे बड़े कारण हैं।

दुनिया में कई देश अब अनलॉक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस हफ्ते सरकारों से चीजों को दोबारा शुरू करने को लेकर सावधान रहने को कहा था. इंग्लैंड में आगामी 19 जुलाई से कानूनी पाबंदियां हटने जा रही हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH