सक्ती शहर और ब्लाक में शनिवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 11-07-2021 5:19:27 AM
सक्ती 10 जुलाई 2021 - सक्ती ब्लाक और शहर दोनो ही लगभग कोरोना मुक्त होने की तरफ अग्रसर है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुल 112 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से 03 और सक्ती शहर से 01 नए संक्रमित की पहचान की गई है
ग्रामीण क्षेत्र के पोरथा से 02 , अन्य ब्लाक से 01और सक्ती के वार्ड क्रमांक 04 से 01 नए मरीज मिले है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है जो काफी सुकून भरा है।














