माँ की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर खाने वाले बेटे को मौत की सजा

देश , 10-07-2021 2:47:56 AM
Anil Tamboli
माँ की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर खाने वाले बेटे को मौत की सजा
कोल्हापुर 09 जुलाई 2021 - माँ की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर खाने के दोषी को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कोल्हापुर की सेशन कोर्ट गुरुवार को दोषी को यह सजा सुनाई। दोषी शख्स ने अपनी शराब के लिए पैैसे न देने पर मां की हत्या कर दी थी। यही नहीं उसके बाद मां के शव के कई टुकड़े किए और उसे खा भी लिया था। ऐसे कलयुगी बेटे को अदालत ने सजा-ए-मौत का ऐलान किया है। हालांकि अभी इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। अतिरिक्त सेशन जज महेश कृष्णाजी जाधव ने 35 साल के सुनील राम कुचकोरवि को आईपीसी की धारा 302 के तहत मां की हत्या का दोषी करार दिया।

मां के शव के किए थे कई टुकड़े

अदालत ने कोल्हापुर पुलिस की जांच को सही करार दिया, जिसमें कहा गया था कि सुनील ने शराब के लिए रुपये न मिलने के चलते अपनी 63 वर्षीय मां यलम्मा रामा की हत्या कर दी थी। सुनील ने 28 अगस्त, 2017 को इस क्रूर घटना को अंजाम दिया था, जिसकी देश भर में चर्चा हुई थी। हत्या के बाद सुनील ने मां के शव के कई टुकड़े किए और उनमें से कई को फ्राई करके खा गया था। सरकारी वकील विवेक शुक्ला ने कहा, ‘हमने अदालत से सजा-ए-मौत की मा्ंग की थी। ऐसे क्रूरतम हत्या के मामलों में पहले भी मौत की सजाएं दी गई हैं। उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी और फिर शव के साथ वे हरकतें कीं, जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती।’ मामले की जांच करने वाले इंसपेक्टर एसएस मोरे ने डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए पड़ताल की थी।

मां के दिल को चटनी के साथ पीसकर खा गया था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मां की क्रूर हत्या करने के बाद भी सुनील यही नहीं थमा था। इसके बाद उसने अपनी मां के शरीर से दिल निकाला और उसकी चटनी बनाकर खा गया था। नरभक्षी जैसे इस हरकत से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने बताया था कि सुनील ने अपनी मां के शरीर को कई टुकड़ों में काटा था और उसकी आंतें एवं दिल निकाल लिया था। यहां तक कि उसने दिल को पीसकर चटनी के साथ मिला लिया था और उसे खा गया था। सुनील के घर से निकलने पर पड़ोसियों ने उसके हाथ खून से रंगे देखे तो लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH