सक्ती शहर और ब्लाक में मंगलवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी
जांजगीर चाम्पा , 07-07-2021 1:12:30 AM
सक्ती 06 जुलाई 2021 - सक्ती ब्लाक और शहर दोनो ही लगभग कोरोना मुक्त होने की तरफ अग्रसर है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुल 97 लोगो की कोरोना जाँच की गई थी जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से 03 और सक्ती शहर से 01 नए संक्रमित की पहचान की गई है।
ग्रामीण क्षेत्र के पोरथा से 02 , लवसरा से 01और सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक 10 से 01 नए मरीज मिले है जो की एक बहुत बड़ी राहत की बात है।
बता दे की पिछले कुछ दिनों से सक्ती ब्लाक में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है जो काफी सुकून भरा है।














