पिता ने जब अपनी बेटी की शादी का रिश्ता ठुकराया तब युवक के परिजनो ने युवती का अपहरण कर किया यह काम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता ने जब अपनी बेटी की शादी का रिश्ता ठुकराया तब युवक के परिजनो ने युवती का अपहरण कर किया यह काम
नागौर 03 जुलाई 2021 - राजस्थान के नागौर जिले में एक युवती का अपहरण कर जबरन उसकी शादी कराने का मामला आया है. बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता घर में तब घुसे जब लड़की अकेले सो रही थी. आरोपी घर के पीछे से चढ़े और जबरन युवती को उठा ले गए. इसके साथ ही उसकी शादी जबरदस्ती करा दी।

इस अपहरण के मामले में मामा-भांजे आरोपी हैं. आरोपी हरदेवाराम अपने भांजे की शादी एक लड़की से कराना चाहता था. लेकिन लड़की के परिजनों को यह रिश्ता पसंद नहीं था. इस कारण मामा-भांजा ने अपने कुछ साथियों के साथ लड़की के अपहरण का प्लान बनाया. रात में वह पीछे की दीवार से चढ़े और युवती को उठा ले गए।

सुबह जब युवती गायब मिली तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी. इसी बीच आरोपी हरदेवाराम ने युवती के पिता को फोन कर कहा कि उनकी बेटी को वह उठा लाए हैं और उसकी तलाश बंद कर दें. उसने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी उसके भांजे से करा दें. तो लड़की को वापस कर देंगे।

जब तक घर वाले कुछ सोचते या पुलिस में शिकायत करते तब तक हरदेवाराम ने दूसरा फोन किया और कहा कि उन्होंने युवती और भांजे की शादी करा दी है. युवती के परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है. थाना अधिकारी सुमन कुलहरि ने बताया कि पिता की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई है. मामले में जयराम पुत्र जेठाराम निवासी भरनाई और हरदेवाराम पुत्र सुखाराम निवासी केरपुरा भदलिया समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि कई दिनों से हरदेवाराम बेटी की शादी का दबाव बना रहा था. हरदेवाराम ने 10 दिन पहले फोन कर कहा था कि वह लोग बेटी की शादी उसके भांजे से करवा दें नहीं तो नहीं तो बेटी की शादी जबरन करवा देंगे. लड़की के परिजनों ने इस बात के लिए मना कर दिया. जिसके बाद मामा-भांजे ने मिलकर उनकी बेटी को किडनैप कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH