इंदौर 29 नवम्बर 2022 - पुलिस के तमाम दावों के बाद भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार सुबह ही हत्या से शुरुआत हुई। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। महिला के सिर को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस और फोरेंसिक अफसर जांच में जुटे हैं।

घटना कुमावतपुरा क्षेत्र की है। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी TI प्रीतम सिंह मौके पर पहुंच गए है बताया जाता महिला की उम्र करीब 45 साल के आस पास है। महिला के सिर पर पत्थर से वार हुआ है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया। महिला की पहचान उमा उर्फ़ राधा पति छोटेलाल के रूप में हुई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज निकाल रही है और जांच की जा रही है।