तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह

उत्तर प्रदेश , 23/07/2026 7:29:57 PM
Anil Tamboli
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह

अमरो​हा 23 जुलाई 2026 - शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दरसअल तीन युवतियों ने एक ही युवक से शादी कर ली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवतियों की उम्र 18 से 20 साल है। तीनों ने मंदिर में सात फेरे लिए हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद युवतियों की जमकर आलोचना हो रही है और हिदू संगठन के लोगों ने इसका जमकर विरोध करते हुए मर्यादा का उल्लंघन बताया है। 

मिली जानकारी के अनुसार धौरिया गांव में रहने वाली सरोज सावित्री और संतोष इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाती हैं। तीनों बहनों का इंस्टाग्राम पर 4.69 लाख और फेसबुक पर 84 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रील बनाने में तीनों बहनों की विकास नाम का युवक मदद करता था, जो LLB की तैयारी कर रहा है। विकास तीनों बहनों का वीडियो रिकॉर्ड करता था।

बात करें तीनो बहनों की शिक्षा की तो सबसे बड़ी बहन सरोज बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि बाकी दोनों ने 12वीं पास की है। हाल ही में तीनों बहनों ने चामुंडा माता मंदिर में अग्नि को साक्षी विकास को अपना पति बना लिया है। मंदिर में ही विकास ने तीनों बहनों के साथ फेरे लिए हैं और मांग में सिंदूर भर दिया है।

वहीं, संगठनों की शिकायत के बाद जब विवाद गहराया, तो तीनों बहनों ने वीडियो जारी कर अपना रुख साफ किया। बहनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रही हैं। जब परिजनों ने अलग-अलग जगह शादी तय करने की कोशिश की, तो उन्होंने अलग होने के बजाय एक ही दूल्हे से एक साथ शादी करने का फैसला किया। विरोध करने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। क्या वह अपमान हो गया? हम तीनों बालिग हैं, अपनी मर्जी से खुश हैं, तो इसमें दूसरों को क्या आपत्ति है।

ताज़ा समाचार

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..
जांजगीर चाम्पा -  प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
जांजगीर चाम्पा - प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत..
जांजगीर चाम्पा - 500 के नकली नोट से शराब खरीदते एक युवक गिरफ्तार, 500-500 के 04 नकली नोट बरामद
जांजगीर चाम्पा - 500 के नकली नोट से शराब खरीदते एक युवक गिरफ्तार, 500-500 के 04 नकली नोट बरामद
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH