जांजगीर चाम्पा - प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

जांजगीर चाम्पा , 23/07/2026 6:41:45 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा -  प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

जांजगीर चाम्पा 23 जुलाई 2026 - जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के आईएफडी स्थित 15 टन ओल्ड शेड में फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर हो जाने से वहां काम कर रहे तीन ठेका मजदूर झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11:30 बजे की है। हादसे के बाद घायल तीनों मजदूरों को तत्काल संयंत्र के व्यवसायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कंपनी की एंबुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, सेक्टर- 9, भिलाई रेफर किया गया।

घायलों मजदूरों की पहचान गेंद राम पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल (दोनों निवासी पलारी खुर्द) और पंचराम यादव (निवासी चांपा) के रूप में हुई है। तीनों मेसर्स अनमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के रूप में पेंचिंग बारी मेन के पद पर कार्यरत थे।

वहीं कंपनी प्रबंधन ने घटना की सूचना चांपा थाना प्रभारी को दे दी है। पत्र में बताया गया है कि फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीनों श्रमिक बर्न इंजरी का शिकार हो गए। फिलहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद चांपा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

जांजगीर चाम्पा - प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..
जांजगीर चाम्पा -  प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
जांजगीर चाम्पा - प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत..

जांजगीर चाम्पा - 500 के नकली नोट से शराब खरीदते एक युवक गिरफ्तार, 500-500 के 04 नकली नोट बरामद

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH