छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..

रायपुर , 23/07/2026 1:19:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..

रायपुर 23 जुलाई 2026 - भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। इस बार खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की शिकायत पर कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बल प्रयोग और कानून-व्यवस्था भंग करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर कांच की बोतल, पत्थर, लकड़ी तथा जूते फेंके। FIR के अनुसार, 22 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यालय की ओर से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बैरिकेडिंग की तरफ दौड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे।

पुलिस का आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर प्रदर्शन कारियों ने एकजुट होकर कांच की बोतलें, पत्थर, लकड़ी और जूते पुलिस बल पर फेंके इस हमले में पीएसआई देवराज सिंह के सिर में चोट लगी, जबकि महिला आरक्षक सीमा बंजारे के हाथ में चोट आई। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस का कहना है कि इस घटना से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

FIR में कांग्रेस नेता सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा, अमित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ BNS की धारा 121(1), 132, 191 और 221 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है जरूरत पड़ने पर अन्य प्रदर्शनकारियों के नाम भी विवेचना के दौरान जोड़े जा सकते हैं।

ताज़ा समाचार

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..
जांजगीर चाम्पा -  प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
जांजगीर चाम्पा - प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत..
जांजगीर चाम्पा - 500 के नकली नोट से शराब खरीदते एक युवक गिरफ्तार, 500-500 के 04 नकली नोट बरामद
जांजगीर चाम्पा - 500 के नकली नोट से शराब खरीदते एक युवक गिरफ्तार, 500-500 के 04 नकली नोट बरामद
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH