छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..

दंतेवाडा , 23/07/2026 6:54:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..

दंतेवाड़ा 23 जुलाई 2026 - जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसका गला काट कर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले उसे शराब पिलाई फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर गला धड़ से अलग कर दिया है। शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था। महिला का शव करीब 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा, उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आरोपी फरार था जिसे गांव में ही जाकर हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है।

बताया जा रहा है कि, महिला झुमकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ (36) के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे।  पुलिस की मानें तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोपी शराब के नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं ASP आर. के. बर्मन ने कहा कि, पति ने ही पत्नी की हत्या की है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

ताज़ा समाचार

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, तीनो बहनों ने शादी के पीछे बताई यह वजह
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर लाश को..
जांजगीर चाम्पा -  प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
जांजगीर चाम्पा - प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के इन 12 बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत..
जांजगीर चाम्पा - 500 के नकली नोट से शराब खरीदते एक युवक गिरफ्तार, 500-500 के 04 नकली नोट बरामद
जांजगीर चाम्पा - 500 के नकली नोट से शराब खरीदते एक युवक गिरफ्तार, 500-500 के 04 नकली नोट बरामद
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH