छत्तीसगढ़ - झाड़ियों में 48 वर्षीय महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

रायगढ़ , 14/07/2026 1:02:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - झाड़ियों में 48 वर्षीय महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

रायगढ़ 14 जुलाई 2026 - रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 48 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच मिला है। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद से महिला का पति घर से लापता है, जिसके चलते पुलिस उससे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ निवासी राज कुमारी चौहान (48) का शव मस्जिद पारा स्थित झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिला। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में घर लौटने पर मां घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद घर के बाहर झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद से महिला का पति मोहब्बत चौहान घर से गायब बताया जा रहा है। इस कारण पुलिस उसे भी जांच के दायरे में रखकर तलाश कर रही है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

धरमजयगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - झाड़ियों में 48 वर्षीय महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - झाड़ियों में 48 वर्षीय महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - स्कूल में चाकूबाजी, एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारा चाकू, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में घट रही है अजीब घटना, छात्राएं एक एक कर हो रही है बेहोश

छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 05 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन हुआ प्रभावित

चार साल बाद देश मे कोरोना ने एक बार फिर दी दस्तक, दो संक्रमितों की मौत से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम..

छत्तीसगढ़ - महानदी के किनारे महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, सिर्फ इन संभागों में हो रही है बारिश

सक्ती - 13 साल के छात्र की हत्या कर खेत मे दफनाने वाला हेमंत गिरफ्तार, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH