सक्ती - 13 साल के छात्र की हत्या कर खेत मे दफनाने वाला हेमंत गिरफ्तार, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती 12 जुलाई 2016 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने ग्राम परसदा खुर्द में हुए 13 साल के छात्र कपिल कुमार केंवट के हत्या की गुत्थी को महज 40 घंटे के भीतर सुलझाते हुए हत्या के आरोपी हेमंत कुमार केंवट निवासी परसदा खुर्द को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए सक्ती SP प्रफ्फुल ठाकुर ने बताया कि सौखी कुमार केंवट निवासी परसदा खुर्द ने सक्ती थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा बेटा कपिल कुमार केंवट जिसकी उम्र 13 साल 09 माह है उसे 08 जुलाई 2026 को गांव का हेमंत कुमार केंवट बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया जो वापस घर नहीं आया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये SP प्रफ्फुल कुमार ठाकुर द्वारा दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में संदेही हेमंत कुमार केंवट की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया हेमंत कुमार केंवट पूछताछ करने बार बार अपना कथन बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था। कई घण्टो तक पूछताछ करने पर आरोपी हेमंत कुमार केंवट ने बताया कि यह अक्सर शराब का सेवन करता है, 06 से 07 माह पूर्व ग्राम हरदा के लड़को से उसका विवाद हो गया था जिसे कपिल कुमार केंवट ने बता दिया कि इसे हरदा वाले उसके साथ मारपीट किये थे।
इसी बात को लेकर वह कपिल केंवट से नाराज रहता था और बदला लेने का सोच रहा था। 08 जुलाई 2026 को रात करीबन 08.30 बजे यह कपिल कुमार केंवट को उसके घर जाकर चोरी के लोहा को बेचेंगे कहकर पैसो की लालच देकर बुलाया और उसे अपने साथ बोर घर ले गया और कपिल कुमार केंवट के गला को हाथ से दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को छिपाने के लिये बोर घर के पास खेत में रापा से गड्डा खोदकर जमीन में दफना दिया एवं कपिल कुमार केंवट की लाश पहचान में न आये इसलिए पहने कपड़े को 04 खेत छोड़कर छिपा दिया
आरोपी हेमंत कुमार केंवट मेमोरेण्डम कथन के आधार पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, चिकित्सकीय दल एवं फारेंसिक टीम की उपस्थिति में कपिल कुमार केंवट के शव को उत्खनन कर बरामद किया गया। उत्खनन पर बरामद शव की पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई। प्रकरण में आरोपी हेमंत कुमार केंवट के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रापा, घटना के वक्त पहने कपड़ा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।
प्रकरण में विवेचना दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हेमंत कुमार केंवट पिता राजू कुमार केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी परसदा खुर्द जिला सक्ती के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।















