छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में घट रही है अजीब घटना, छात्राएं एक एक कर हो रही है बेहोश

दुर्ग , 14/07/2026 10:14:21 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में घट रही है अजीब घटना, छात्राएं एक एक कर हो रही है बेहोश

दुर्ग 14 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने, घबराने और बेहोश होने की घटनाओं ने स्कूल प्रबंधन और पालकों की चिंता बढ़ा दी है। बीते सप्ताह शुक्रवार से अब तक करीब 10 से 15 छात्राएं इस तरह प्रभावित हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ छात्राएं पहले तेज आवाज में चीखने लगती हैं और उसके बाद बेहोश हो जाती हैं। राहत की बात यह है कि सभी छात्राओं की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

सबसे पहले शुक्रवार को तीन छात्राओं को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद भी अलग-अलग दिनों में इसी तरह की घटनाएं सामने आती रहीं। खास बात यह है कि ये मामले केवल दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं में ही सामने आए हैं, जबकि मॉर्निंग शिफ्ट में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

स्कूल प्रबंधन ने मामले की सूचना जिला शिक्षा विभाग को दे दी है। फिलहाल शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। छात्राओं के बेहोश होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि इसके पीछे स्वास्थ्य संबंधी कोई कारण है या फिर मनोवैज्ञानिक वजह है या कोई अन्य कारण है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - झाड़ियों में 48 वर्षीय महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - स्कूल में चाकूबाजी, एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारा चाकू, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - स्कूल में चाकूबाजी, एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारा चाकू, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में घट रही है अजीब घटना, छात्राएं एक एक कर हो रही है बेहोश
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूल में घट रही है अजीब घटना, छात्राएं एक एक कर हो रही है बेहोश
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 05 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन हुआ प्रभावित

चार साल बाद देश मे कोरोना ने एक बार फिर दी दस्तक, दो संक्रमितों की मौत से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम..

छत्तीसगढ़ - महानदी के किनारे महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, सिर्फ इन संभागों में हो रही है बारिश

सक्ती - 13 साल के छात्र की हत्या कर खेत मे दफनाने वाला हेमंत गिरफ्तार, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH